वचन की परिभाषा - शब्दों के संख्यावाचक रुप को वचन कहते हैं। संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति वस्तु स्थान के एक या एक से अधिक होने का बोध हो उसे वचन कहते हैं।
उदाहरण:-
- लड़का भागता है।
- लड़के भागते हैं।
दिए गए दोनों उदाहरण में थोड़ा सा परिवर्तन है जहां लड़का एक होने का बोध करा रहा है, वहीं लड़के कई होने का बोध करा रहे हैं।
वचन दो प्रकार के होते हैं-
- एकवचन
- बहुवचन
01. एकवचन - संज्ञा के जिस रूप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक होने का बोध हो या पता चलता है उसे एकवचन कहते हैं।
- जैसे- लड़का, गाय, सिपाही घोड़ा, बच्चा, कपड़ा, माला, पुस्तक, स्त्री, टोपी, मोर आदि।
02. बहुवचन - संज्ञा के जिस रुप से किसी व्यक्ति, वस्तु, प्राणी, पदार्थ आदि के एक से अधिक होने का बोध होता है या पता चलता है उसे बहुवचन कहते हैं।
- जैसे-लड़के, बच्चे कपड़े पुस्तकें स्त्रियां टोपिया, गाड़ियां, ठेले, नदियां आदि।
वचन परिवर्तन
वचन क्या है जानने के साथ-साथ यह जानना भी आवश्यक है कि वचन परिवर्तन का मतलब किसी एक संख्या को अधिक संख्या में व्यक्त करना होता है।
उदाहरण :-
- हाथी दौड़ रहा है।
- हाथी दौड़ रहे हैं।
- हाथी ने फ़सल बर्बाद कर दी।
- हाथियों ने फ़सल बर्बाद कर दी।
पहले दो उदाहरणों में संज्ञा शब्द ‘हाथी’ बिना विभक्ति के वाक्य में प्रयुक्त हुआ है, इसलिए हाथी का बहुवचन हाथी ही होगा। अंतिम दो उदाहरणों में संज्ञा शब्द ‘हाथी’ कारक विभक्ति चिन्ह ‘ने’ के साथ प्रयुक्त हुआ है, इसलिए हाथी का बहुवचन हाथियों होगा।
एकवचन और बहुवचन पहचानने के नियम
(i) आदर के लिए हमेशा बहुवचन प्रयोग होता है। एकवचन व्यक्तिवाचक संज्ञा को ही बहुवचन में प्रयोग कर दिया जाता है।
उदाहरण :-
- गुरु जी आज नहीं आएंगे।
- गांधीजी बंटवारे के खिलाफ थे।
(ii) बड़प्पन दिखाने के लिए कभी-कभी मैं के स्थान पर हम का प्रयोग होता है।
उदाहरण :-
- हमें याद नहीं है हम कभी आप से मिले थे। आज गुरु जी आए तो वह क्रोधित थे।
- प्रधानमंत्री कल हम से मिलने आएंगे।
(iii) द्रव्यवाचक भाववाचक, व्यक्तिवाचक सदैव एकवचन रहते हैं। जैसे : तेल , घी , पानी , दूध , दही , लस्सी , रायता आदि।
- दूध पानी तेल आदि।
- वहां तेल गिरा है।
- सुरेश और रमेश को पानी दो।
(iv) धातुओं की जाति बताने वाली संज्ञाओं का प्रयोग एकवचन में ही होता है। जैसे :- सोना , चाँदी , धन आदि।
उदहारण :-
- सोना बहुत महँगा है।
- चाँदी सस्ती है।
(v) आशु ,लोग ,समाचार ,केश, भाग्य ,आयु, आशीर्वाद आदि सदैव बहुवचन रहते हैं।
उदाहरण :-
- आज के समाचार क्या है?
- इसका दाम ज्यादा है।
- आजकल मेरे बाल टूट रहे हैं
- कुछ सदैव एकवचन रहते हैं।
- मुझे बहुत क्रोध आ रहा है।
- पास में बादल छाए हैं।
(vi) संबंध दर्शाने वाले संज्ञान एकवचन और बहुवचन एक समान रहते हैं।
- नाना, नानी, चाचा, चाची ,काका, काकी ,मामा, मामी, फूफा ,बुआ।
(vi) वचन में पुल्लिंग के ईकारांत , उकारांत और ऊकारांत शब्दों का प्रयोग दोनों वचनों में समान रूप से किया जाता है।
जैसे : एक मुनि , दस मुनि , एक डाकू , दस डाकू , एक आदमी , दस आदमी आदि।
एकवचन से बहुवचन बनाने के नियम
(i) आकारान्त के पुल्लिंग शब्दों में आ की जगह पर ए लगा दिया जाता है।
- जूता से जूते
- कपड़ा - कपड़े
- कमरा - कमरे
- केला - केले
(ii) अकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों में अ की जगह पर ऐं लगा दिया जाता है।
- कलम - कलमें
- बात - बातें
- रात - रातें
- किताब - किताबें
- गाय - गायें
(iii) आकारान्त के स्त्रीलिंग शब्दों में आ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है।
- कविता - कविताएँ
- लता - लताएँ
- अध्यापिका - अध्यापिकाएँ
- कन्या - कन्याएँ
- माता - माताएँ
(iv) स्त्रीलिंग के शब्दों में या की जगह पर याँ लगा दिया जाता है।
- बिंदिया - बिंदियाँ
- चिड़िया - चिड़ियाँ
- डिबिया - डिबियाँ
- गुडिया - गुड़ियाँ
- चुहिया - चुहियाँ
(v) इकारांत और ईकारांत के स्त्रीलिंग शब्दों याँ लगाकर ई को इ कर दिया जाता है।
- नीति - नीतियाँ
- नारी - नारियाँ
- गति - गतियाँ
- थाली - थालियाँ
- रीति - रीतियाँ
(vi) उ , ऊ ,आ , अ , इ , ई और औ की जगह पर ऍ कर दिया जाता है और ऊ को उ में बदल दिया जाता है।
- वस्तु - वस्तुएँ
- गौ - गौएँ
- बहु - बहुएँ
- वधू - वधुएँ
- गऊ - गउएँ
(vii) दल , वृंद , वर्ग , जन, लोग , गण आदि शब्दों को जोड़ा जाता है।
- साधु - साधुलोग
- बालक - बालकगण
- अध्यापक - अध्यापकवृंद
- मित्र - मित्रवर्ग
- विद्यार्थी - विद्यार्थीगण
- सेना - सेनादल
- व्यापारी - व्यापारीगण
(viii) एकवचन और बहुवचन दोनों में शब्द एक समान होते हैं।
- नेता - नेता
- पिता - पिता
- चाचा - चाचा
- क्षमा - क्षमा
- प्रेम - प्रेम
- बाजार - बाजार
- दादा - दादा
- जल - जल
- गिरी - गिरी
- योद्धा - योद्धा
(ix) कभी-कभी एकवचन से बहुवचन बनाने में शब्दों को दो बार प्रयोग किया जाता है।
- भाई = भाई -भाई
- बहन = बहन-बहन
- गॉंव = गाँव -गाँव
- घर = घर -घर
- शहर = शहर -शहर
वचन परिवर्तन के अन्य उदाहरण

No comments:
Post a Comment