यूनेस्को, भारत की विश्व धरोहर

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन है। यह शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति का निर्माण करना चाहता है। यूनेस्को आरम्भ से ही पुस्तकालय, संग्रहालय, प्रलेखन तथा सूचना सेवाओं की प्रगति में यथासम्भव योगदान देता रहा है। यह एक प्रोत्साहक, सलाहकार तथा उत्प्रेरक संस्था के रूप में कार्य करता है।

(UNESCO) पूरा नाम - 
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन 
(United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)

1. गठन 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को के संविधान पर हस्ताक्षर हुआ लेकिन यह 4 नवंबर, 1946 को लागू हुआ।

2. मुख्यालय पैरिस, फ्रांस में

3. यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं।

4. यूनेस्को की जनरल कॉन्फ्रेंस के पहले सेशन का आयोजन पैरिस में 19 नवंबर से 10 दिसंबर, 1946 तक हुआ था। उसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था

5. वर्तमान मे यूनेस्को के 193 सदस्य और 11 सहयोगी सदस्य देश और दो पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।

6. फिलहाल यूनेस्को के महानिदेशक आंद्रे एंजोले हैं। यूनेस्को के तत्वाधान में कुल 40 अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाए जाते।

7. हर दो साल में इसकी एक सामान्य सभा होती है।

8. यूनेस्को दुनिया भर के अल-अलग देशों के धरोहरों को विश्व धरोहर में शामिल करता है।

9. यूनेस्को का पहला विश्व धरोहर स्थल इक्वाडोर का Galapagos Island है।

10. यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची को देखें तो सबसे ज्यादा 47 स्थलों के साथ इटली इसमें टॉप पर है।

11. यूनेस्को की पहली जनरल कॉन्फ्रेंस 19 नवंबर 1946 से 10 दिसंबर 1946 तक चली थी।

12. सबसे छोटा ऐतिहासिक विश्व धरोहर स्थल चेक रिपब्लिक (Czech Republic) का Holy Trinity Column है।

13. यूनेस्को की नोंवी (9th) जनरल कॉन्फ्रेंस 1956 मे नई दिल्ली, भारत मे हुई थी ।

14. यूनेस्को के मुख्यालय का उद्घाटन 3 नवंबर 1958 को हुआ था।

15. यूनेस्को के मुख्यालय के निर्माण से पहले 1958 से पहले यूनेस्को का कार्यालय होटल मैजेस्टिक, एवेन्यू क्लेबर, पेरिस मे चलता था ।

16. यूनेस्को का मुख्यालय डिजाइन वाई-आकार का है जो 72 स्तंभों पर खड़ी है।

17. यूनेस्को मुख्यालय के तीन मुख्य वास्तुकार मार्सेल ब्रेउर, यूनाइटेड स्टेट्स पियर लुइगी नर्वे, इटली और बर्नार्ड जेहरफस, फ्रांस  थे।

18. यूनेस्को के दुनिया भर के 53 फील्ड कार्यालयों में लगभग 700 कर्मचारी सदस्य काम करते हैं।

19. अभी वर्तमान में पूरे विश्व में 1154 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं, जिसमें 897 सांस्कृतिक, 218 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल है |

20. इटली देश में सर्वाधिक यूनेस्को विश्व विरासत स्थल वर्तमान में लगभग 55 स्थल है |

भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य है।  भारत में यूनेस्‍को के दो कार्यालय हैं। वर्तमान में भारत में कुल 40 UNESCO विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 7 प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और 1 मिश्रित स्थल है |
(World Heritage Sites of India)

1. आगरा का किला उत्तर प्रदेश 1983

2. एलोरा गुफाएं महाराष्ट्र 1983

3. अजंता गुफाएं महाराष्ट्र 1983

4. ताजमहल उत्तर प्रदेश 1983

5. महाबलीपुरम में स्मारक तमिल नाडु 1984

6. सूर्य मंदिर, कोणार्क उड़ीसा 1984

7. काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम 1985

8. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान 1985

9. मानस वन्यजीव अभयारण्य असम 1985

10. खजुराहो स्मारकों का समूह मध्य प्रदेश 1986

11. फतेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश 1986

12. हम्पी में स्मारकों का समूह कर्नाटक 1986

13. गोवा के चर्च और कॉन्वेंट गोवा 1986

14. पट्टादकल के स्मारकों का समूह कर्नाटक 1987

15. एलीफेंटा गुफाएं महाराष्ट्र 1987

16. सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान पश्चिम बंगाल 1987

17. चोल मंदिर तमिल नाडु 1987, 2004

18. नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखंड 1988, 2005

19. कैपिटल कॉम्प्लेक्स चंडीगढ़ 2016

20. सांची के बौद्ध स्मारक मध्य प्रदेश 1989

21. हुमायूँ का मकबरा दिल्ली 1993

22. कुतुब मीनार और उसके स्मारक दिल्ली 1993

23. भारत के पर्वतीय रेलवे विभिन्न भारतीय राज्य 1999, 2005, 2008

24. बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर बिहार 2002

25. भीमबेटका की गुफाएँ मध्य प्रदेश 2003

26. चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क गुजरात 2004

27. छत्रपति शिवाजी टर्मिनल महाराष्ट्र 2004

28. लाल किला परिसर दिल्ली 2007

29. जंतर मंतर, जयपुर राजस्थान 2010

30. पश्चिमी घाट विभिन्न भारतीय राज्य 2012

31. राजस्थान के पहाड़ी किले राजस्थान 2013

32. रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी) पाटन, गुजरात 2014

33. ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान हिमाचल प्रदेश 2014

34. खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम 2016

35. नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल बिहार 2016

36. अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर गुजरात 2017

37. मुंबई के विक्टोरियन गोथिक महाराष्ट्र 2018

38. जयपुर शहर राजस्थान 2019

39. कालेश्वर (रामप्पा) मंदिर तेलंगाना 2021

40. धोलावीरा गुजरात 2021
  • महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं, महाराष्ट्र में 5 यूनेस्को साइट है |

No comments:

Post a Comment