भारत रत्न (Bharat Ratna) भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।
- स्थापना - 2 जनवरी 1954 में (राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा )
- प्रथम प्राप्तकर्ता :
- डॉ. एस. राधाकृष्णन जी,
- डॉ. सी. वी. रमन,
- सी. राजगोपालाचारी,
- मरणोपरांत सर्वप्रथम - लालबहादुर शास्त्री ( 1966 में )
शुरुआती दिनों में भारत रत्न पुरस्कार केवल विज्ञान, सार्वजनिक सेवाओं, कलाओं और साहित्य के क्षेत्र में ही प्रदान किए जाते थे। किंतु 2013 में इसके नियम को संशोधित करके खेल क्षेत्रों को भी शामिल किया गया।
प्रारम्भ में भारत रत्न को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान 1955 में जोड़ा गया।
- भारत रत्न 26 जनवरी को भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
- भारत रत्न पुरस्कार अभी तक 48 व्यक्तियों को प्रदान किया गया है।
- भारत रत्न के साथ किसी भी प्रकार की राशि नहीं दी जाती।
- 1 वर्ष में केवल 3 ही व्यक्तियों को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।
जनता पार्टी द्वारा इस पुरस्कार को 1977 में बंद कर दिया गया था, किंतु 1980 में कांग्रेस सरकर ने इसे फिर से दोबारा शुरू किया।
साल 1980 में जब भारत रत्न पुरस्कार फिर से शुरू हुआ तो, इसे सर्वप्रथम मदर टेरेसा ने प्राप्त किया था।
- सचिन तेंदुलकर भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे युवा तथा पहले खिलाड़ी हैं।
- भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पहली गायिका श्रीमती एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी हैं जीन्हें साल 1988 में पुरस्कृत किया गया था।
- भारत रत्न प्राप्त करने वाले एकमात्र फिल्म निर्माता हैं। - सत्यजीत रे
- अब्दुल गफ्फार खान (1987 में) और नेल्सन मंडेला (1990 में) भारत रत्न प्राप्त करने वाले गैर भारतीय व्यक्ति हैं।
- भारत रत्न का पदक पीपल के पत्ते के आकृति का होता है जो कि कांस्य का बना होता है।
- पदक की लंबाई 5.8 सेमी., चौड़ाई 4.7 से.मी. और मोटाई 3.1 मिमी. होती है।
No comments:
Post a Comment