भूकंप
परिभाषा (Definition)
- पृथ्वी की सतह पर अचानक होने वाला कंपन, जो चट्टानों में संचित ऊर्जा के अचानक मुक्त होने से उत्पन्न होता है।
- भूकंप का अध्ययन सिस्मोलॉजी (Seismology) नामक विज्ञान शाखा के अन्तर्गत किया जाता है।
कारण (Causes)
प्राकृतिक:
- टेक्टोनिक प्लेटों की गति (सबसे मुख्य)।
- ज्वालामुखी विस्फोट।
- भूमिगत भ्रंशन (Faulting) – चट्टानों के टूटे भाग का ऊपर-नीचे खिसकना।
मानवीय:
- खनन विस्फोट, बड़े बाँध, परमाणु परीक्षण।
भूकंपीय तरंगें (Seismic Waves)
P-Waves (Primary/अनुदैर्ध्य):
- सबसे तेज (औसत गति ~8 किमी/सेकंड)।
- ठोस व तरल दोनों में चलती हैं।
- भूकंप झटके के लगभग 11.8 मिनट बाद गहराई से सतह तक पहुँच सकती हैं।
S-Waves (Secondary/अनुप्रस्थ):
- केवल ठोस में, गति कम।
Surface Waves (L-waves/लंबी तरंगें):
- L के आकार की गति, सबसे अधिक विनाशकारी।
मापन व यंत्र
- रिक्टर स्केल (Charles F. Richter, 1935): तीव्रता 0–9; 6.2 या अधिक = शक्तिशाली भूकंप।
- मरकेली स्केल (इटैलियन वैज्ञानिक Giuseppe Mercalli): क्षति के आधार पर 12 श्रेणियाँ।
- सीस्मोग्राफ/भूकंपलेखी: भूकंपीय तरंगों को अंकित करने वाला यंत्र।
मुख्य शब्दावली
- Hypocenter / भूकंप मूल -भू-गर्भ का वह बिंदु जहाँ से तरंगें उत्पन्न होती हैं
- Epicenter / अधिकेंद्र - सतह पर वह स्थान जहाँ झटके सर्वप्रथम अनुभव होते हैं।
- Isoseismal line / सह-भूकंप रेखा - समान क्षति वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा।
- After Shock - बड़े भूकंप के बाद के हल्के झटके।
विश्व स्तर के महत्वपूर्ण क्षेत्र
- प्रशान्त महासागर के 68% भूकंप क्षेत्र को “अग्नि वलय (Ring of Fire)” कहते हैं।
- विश्व में सबसे अधिक भूकंप परि-प्रशान्त महासागरीय पेटी में।
- सबसे खतरनाक सागर – प्रशान्त महासागर।
- भारत का सर्वाधिक भूकंप संवेदनशील क्षेत्र – हिमालयी पट्टी।
- हिमालय के दक्षिण का सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र मैदान – उत्तरी मैदानी भूकंप क्षेत्र।
No comments:
Post a Comment