जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ

जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लैमार्क (फ्रांस ) एवं ट्रेविरेनस (जर्मनी ) नामक वैज्ञानिकों ने 1801 ई. में किया था ।

अरस्तू ( ग्रीक दार्शनिक ) जीव विज्ञान का पिता है। इन्हे ही जीव विज्ञान की शाखा प्राणी विज्ञान का जनक भी कहते हैं।

Biology शब्द ग्रीक भाषा का शब्द हैं :-
  1. Bioका अर्थ है - जीवन
  2. Logos का अर्थ है - अध्ययन
जीव विज्ञान की 02 उप-शाखायें हैं :- जंतु विज्ञान (Zoology) , वनस्पति विज्ञान (Botany)

इनके अंतर्गत आने वाली प्रमुख शाखाएँ :-
  • ऑर्निथोलॉजी (Ornithology) : पक्षियों का अध्ययन
  • ओफियोलॉजी (Ophiology) : सर्पों (snakes) का अध्ययन
  • आर्थ्रोलॉजी : जोड़ों का अध्ययन
  • इक्थ्योलॉजी (Ichthyology) : मछलियों का अध्ययन
  • ईडोनॉमी : एक जीव की बाहरी उपस्थिति का अध्ययन
  • एण्टोमोलॉजी (Entomology) : कीटों का अध्ययन
  • एक्सोबायोलॉजी : अंतरिक्ष में जीवन की संभावना का अध्ययन
  • एग्रोनॉमी– मृदा प्रबंधन और फसल का उत्पादन
  • एन्थोलॉजी (Anthology) : पुष्पों का अध्ययन
  • कटोलॉजी : मानव सौंदर्य का अध्ययन
  • कार्डियोलॉजी : दिल और उसके कामकाज का अध्ययन
  • क्रानियोलॉजी : खोपड़ी का अध्ययन
  • डेन्ड्रोलॉजी (Dendrology) : वृक्षों एवं झाड़ियों का अध्ययन
  • नेफ्रोलॉजी : किडनी का अध्ययन

  • फाइकोलॉजी (Phycology) : शैवालों का अध्ययन
  • माइकोलॉजी (Mycology) : कवकों का अध्ययन
  • मैमोग्राफी : विज्ञान की शाखा जो स्तन कैंसर से संबंधित है
  • सिल्विकल्चर (Silviculture) : काष्ठी पेड़ों का संवर्धन
  • सॉरोलॉजी (Saurology) : छिपकलियों का अध्ययन
  • हेपेटोलॉजी : लिवर का अध्ययन
  • हेमेटोलॉजी : रक्त और इसके कारण होने वाले रोग का अध्ययन 

No comments:

Post a Comment