भारत के स्थलीय, जलीय सीमा

भारत की सीमा की कुल लम्बाई (स्थलीय सीमा + जलीय सीमा ) = 22716.6 KM 

स्थलीय सीमा

भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई है। - लगभग 15200 KM
स्थलीय सीमा - कुल 07 देशो से लगती है :

Trick -चपन में MBA
  1. ब - बांग्लादेश 
  2. च - चीन
  3. प - पाकिस्तान
  4. न में - नेपाल
  5. M - म्यांमार
  6. B - भूटान
  7. A - अफगानिस्तान

बांग्लादेश - सीमा की लंबाई 4096 KM
  • भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा लगती है - बांग्लादेश के साथ
  • सीमा रेखा का नाम - नोमेन्स लैंड
  • बांग्लादेश से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (05) पश्चिम बंगाल, मेघालय, असम, त्रिपुरा, मिजोरम
चीन - स्थतलीय सीमा की लंबाई 3488 KM
  • सीमा का नाम - मैकमोहन रेखा
  • इससे कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (04) उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश
  • कितने भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा लगती है : (01) लद्दाख
  • सीमा बनाने वाला क्षेत्रफल में सबसे बड़ा देशचीन
पाकिस्तान - सीमा की लंबाई 2910 KM
  • भारत पाकिस्तान की सीमा का नाम - रेडक्लिफ रेखा
  • इससे कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (03) पंजाब, राजस्थान, गुजरात, 
  • इससे कितने भारतीय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा लगती है : (02) जम्मू कश्मीर, लद्दाख
नेपाल - सीमा की लंबाई 1751 KM
  • नेपाल से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (05) उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल,  सिक्किम
म्यांमार - सीमा की लंबाई 1643 KM
  • म्यांमार से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (04) नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश
भूटान - सीमा की लंबाई 699 KM
  • भूटान से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (04) सिक्किम, बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश
  • सीमा बनाने वाला क्षेत्रफल में सबसे छोटा देश - भूटान
अफगानिस्तान - सीमा की लंबाई106 KM
  • भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा है - अफगानिस्तान के साथ
  • अफगानिस्तान से कितने भारतीय राज्यों की सीमा लगती है : (01) जम्मू कश्मीर है
03 देशों के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाले राज्य :
  • लद्दाख : पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन
  • सिक्किम : नेपाल, भूटान, चीन
  • पश्चिम बंगाल : बांग्लादेश,नेपाल, भूटान
  • अरुणाचल प्रदेश : भूटान, चीन, म्यांमार
तटीय / जलीय सीमा

भारत की तटीय सीमा की लम्बाई  है। - 6100 KM 
द्वीपों को शामिल करके कुल तटीय लंबाई  है।- 7516.6 KM 
  • भारत के 09 राज्य और 04 केन्द्रशासित प्रदेश तट रेखा से लगते है :
पूर्वी राज्य (04) :
  1. तमिलनाडु (960 KM)
  2. आंध्र प्रदेश (973 KM) - प्रायद्वीपीय भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य
  3. उड़ीसा (484 KM)
  4. पश्चिम बंगाल (210 KM)
पश्चिमी राज्य (05) :
  1. गुजरात (1214.6 KM) -सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य
  2. महाराष्ट्र (720 KM)
  3. गोवा (101 KM) - सबसे छोटी तटरेखा वाला
  4. कर्नाटक (300 KM)
  5. केरल (550 KM)

तटीय केंद्र शासित प्रदेश (04) :
  1. अंडमान निकोबार (1900 KM) - सबसे लंबी तट रेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश
  2. लक्षद्वीप (132 KM)
  3. पुदुचेरी -(47 KM) - दूसरा सबसे छोटी तटरेखा वाला
  4. दादरा और नगर हवेली + दमन द्वीप (42 KM) - सबसे छोटी तटरेखा वाला 
पुदुचेरी केन्द्र-शासित है। 04 पृथक (बिना जुडे़ हुये) ज़िलों से मिलकर बना है। ये जिले 03 राज्यों में हैं :
  • पुदुचेरी और कराईकल जिला तमिल नाडु में है l
  • यानम जिला आन्ध्र प्रदेश में है l
  • माहे जिला केरल राज्य में है l
  • इन चारों जिलों में सबसे कम क्षेत्रफल माहे जिले का है l

समुद्र सीमा

भारत की समुद्री सीमा तीन प्रकार की है :
  1. प्रादेशिक समुद्री सीमा (Territorial Sea)
  2. अविच्छिन मण्डल (Contiguous Zone)
  3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र (Exclusive Economic Zone – EEZ)
1. प्रादेशिक समुद्री सीमा - आधार रेखा से 12 नॉटिकल मील तक, भारत का सम्पूर्ण अधिकार है।

2. अविच्छिन मण्डल या संलग्न क्षेत्र - आधार रेखा से समुद्र में 24 नॉटिकल मील तक  है , इसमें तीन प्रकार के अधिकार दिए गए हैं :
  • (i). सीमा शुल्क वसूली का अधिकार
  • (ii). साफ-सफाई का अधिकार
  • (iii). वित्तीय अधिकार (कारोबार करने का अधिकार)
3. अनन्य आर्थिक क्षेत्र - आधार रेखा से 200 नॉटिकल मील तक है,  इसमें तीन प्रकार के अधिकार दिए गए हैं :
  • (i). 200 समुद्री मील तक भारत नये द्वीपों का निर्माण कर सकता है।
  • (ii). वैज्ञानिक परीक्षण करने का अधिकार
  • (iii). प्राकृतिक संसाधनों के दोहन का संपूर्ण अधिकार
इसके बाद की सीमा को High Sea कहते हैं इस क्षेत्र पर सभी देश का बराबर का हक होता है।

नोट : 1 नॉटिकल मील अथवा समुद्री मील = 1.852 KM

More Important :
  • कितने राज्य ऐसे हैं जिनकी कोई अंतरराष्ट्रीय सीमा नहीं है : (05)  हरियाणा, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना
  • भारत का कौन सा राज्य जो 03 देशों और 01 राज्य से घिरा हुआ है? - सिक्किम

No comments:

Post a Comment