भारत का भौगोलिक परिचय

Geography शब्द ग्रीक भाषा के दो मूल शब्द Geo ( पृथ्वी ) Graphos ( वर्णन ) से  लिया गया है।
जिसका का अर्थ है - पृथ्वी का वर्णन / अध्ययन

भूगोल के नामकरण एवं प्राथमिक स्तर पर व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का श्रेय जाता है । - यूनान के निवासियों को
  • सर्वप्रथम भूगोल शब्द का प्रयोग इरेटॉस्थेनीज ( ग्रीक विद्वान ) ने किया। (276-194 ई.पू. में )
  • हिकेटियस ने अपनी पुस्तक Ges-Periodos अर्थात 'पृथ्वी का वर्णन'' में सर्वप्रथम भौगोलिक तत्वों का क्रमबद्ध समावेश किया।
भूगोल की प्रमुख शाखाएँ  - जनक :
  • भूगोल का जनक - हिकेटियस है। 
  • वर्तमान भूगोल  - अलेक्जेण्डर वॉन हम्बोल्ट
  • व्यवस्थित भूगोल  - इरेटॉस्थनीज 
  • सांस्कृतिक भूगोल  - कार्ल-ओ-सावर
  • गणितीय भूगोल  - थेल्स व एनेक्सीमीण्डर
  • भौतिक भूगोल - पोलीडोनियम (जनक )
  • भौगोलिक विश्वकोश का रचनाकार - स्ट्राबो
महाद्वीप पृथ्वी 07 में  महाद्वीपों बंटी है : 
  1. एशिया महाद्वीप ( सबसे बड़ा )
  2. अफ्रीका
  3. उत्तर अमेरिका
  4. दक्षिण अमेरिका
  5. अंटार्कटिका 
  6. यूरोप 
  7. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप ( सबसे छोटा )
क्षेत्रफल के अनुसार विश्व के 08 सबसे बड़े देश :

Trick - रुचीन आया
  1. रूस ( सबसे बड़ा देश )
  2. कनाडा 
  3. चीन
  4. अमेरिका
  5. ब्राज़ील
  6. ऑस्ट्रेलिया
  7. भारत 
  8. अर्जेंटीना

अक्षांश रेखा ( Latitude ):
  • ग्लोब पर खींची गयी पड़ी काल्पनिक रेखाओं को अक्षांश कहा जाता है।
  • अक्षांश / सामानांतर रेखाओं की कुल संख्या - 181
  • 02 अक्षांशों के बीच की दूरी (जोन) है। - 111 किमी  
देशांतर रेखा( Longitude ) :
  • ग्लोब पर खींची गयी खड़ी काल्पनिक रेखाओं को देशांतर रेखाएं कहा जाता है।
  • देशांतर रेखाओं की कुल संख्या - 360 
  • 02 देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी (गोरे) है। - 111.3 किमी 
  • दो अक्षांशों एवं दो देशान्तरो के बीच के क्षेत्र को ‘ग्रिड’ कहा जाता है।

भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार 

भारत एशिया महाद्वीप में एक प्रायद्वीप देश है। (तीन तरफ जल तथा एक ओर स्थल )
वर्तमान समय में भारत में 28 राज्य, 08 केंद्र शासित प्रदेश है।
  • भारत का क्षेत्रफल - 32,87,263 वर्ग किमी (32.8 लाख
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का 2.4% है। (विश्व में साँतवा स्थान )
ग्लोब / गोलार्द्ध में भारत की स्थिति :
  • भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।
  • अक्षांशीय आधार पर भारत उत्तर गोलार्द्ध में है।
  • देशान्तरीय आधार पर भारत पूर्व गोलार्द्ध में है।
  • भारत की मुख्य भूमि 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है।
  • भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य है।
  • पूर्व -पश्चिम विस्तार 2,933 किलोमीटर है।
  • उत्तर-दक्षिण विस्तार 3,214 किलोमीटर है।

भारत के अंतिम बिंदु :
  • पूर्वी बिंदु - किबिथू (अरुणांचल प्रदेश )
  • पश्चिमी बिंदु - गौरमोती ( गुजरात )
  • उत्तरी बिंदु - इंदिरा कॉल ( सियाचीन ग्लेशियर, लद्दाख )
  • क्षिणी बिंदु - केप केमोरिन ,कन्याकुमारी (तमिलनाडु )
  • मुख्य भूमि से दूर सबसे दक्षिणी बिंदु - इंदिरा पॉइंट या पिग्मेलियन पॉइंट (निकोबार द्वीप समूह में )(6°8' उतरी अक्षांश)
भारत के अंतिम सिमा राज्य :
  • पूर्वी राज्य - अरुणाचल प्रदेश
  • पश्चिमी राज्य - गुजरात
  • उत्तरी राज्य - हिमाचल प्रदेश
  • दक्षिणी राज्य - तमिलनाडु
अंतिम बिंदु , सिमा राज्य

कर्क रेखा (Tropic of Cancer) : 
  • कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा हैं, जिसपर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं।
कर्क रेखा होकर गुजरती है?
  • 17 देश (E to W ) : ताइवान, चीन, म्यांमार, भारत, बांग्लादेश, ओमान, UAE (संयुक्त अरब अमीरात), सऊदी अरब, इजिप्ट (मिस्त्र), लीबिया, नाइजर, अल्जीरिया, माली, मॉरीतानिया, पश्चिमी सहारा, बहामास ( द्वीप समूह ) और मैक्सिको शामिल
  • 03 महाद्वीप : अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिकी
  • 06 जल निकाय : हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर, ताइवान जलडमरूमध्य, लाल सागर, मैक्सिको की खाड़ी।
भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है? - 08

(W to E)
  1. गुजरात 
  2. राजस्थान
  3. मध्य प्रदेश 
  4. छत्तीसगढ़ 
  5. झारखण्ड 
  6. पश्चिम बंगाल
  7. त्रिपुरा
  8. मिजोरम 

  • कौनसा नगर कर्क रेखा के निकट स्थित है – कोलकाता, जबलपुर
अन्य परीक्षापयोगी तथ्य :
  • विश्व ग्लोब का निर्माता है - मार्टिन बैहम ( जर्मनी से )
  • विश्व मानचित्र के निर्माणकर्त्ता है एनेक्सिमैंडर ( यूनानी )
  • पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है - 21 जून
  • पृथ्वी पर दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा दिन कौन सा है - 22 दिसम्बर
  • किस दिन पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं- 21 मार्च और 23 सितम्बर
  • ग्रीनविच रेखा से तात्पर्य है - 0° देशांतर रेखा
  • पृथ्वी 1 घंटे में कितना देशांतर घुम लेती है - (360/24 = 15°)

No comments:

Post a Comment