पर्यावरण (Environment)

पर्यावरण
(Environment)

पर्यावरण अर्थ : परि + आवरण = चारो ओर घेरना । जो जीव को चारो ओर से घेरे हुए है, वह उसका पर्यावरण कहलाता है।

Environment शब्द एक फ्रेंच शब्द "Environia" से लिया गया है जिसका अर्थ है आस पास।

पर्यावरण के मुख्यतः दो घटक है।
  • जैविक घटक- सजीव। जैसे- मनुष्य, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी आदि ।
  • अजैविक घटक- निर्जीव जैसे- पर्वत, पठार, भूमि, जल, वायु, मृदा, नमी, तापमान आदि।
वायुमण्डल : पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु के विस्तृत फैलाव को वायुमण्डल कहते है।

*वायुमण्डलीय सापेक्ष आर्द्रता मापने का यंत्र ?- हाइग्रोमीटर 

वायुमण्डल में 5 परतें है। :

(1) क्षोभमण्डल ( Troposphere) -  यह सबसे निचली परत है। 
  • यहाँ गैसों का घनत्व सर्वाधिक होता है। 
  • क्षोभमण्डल की औसतन ऊँचाई 12 किमी. होती है। 
  • सर्वाधिक मौसम सम्बन्धी परिवर्तन इसी में होते है। 
  • नीचे से ऊपर की ओर जाने पर तापमान घटता है।
(2) समतापमण्डल (Stratosphere)- इसकी ऊँचाई 12-50 किमी. तक होती है।
  • इसमें ओजोनपरत स्थित है।
  • तापमान एकसमान रहता है।
  • जेटविमान, वायुयान इसी में उड़ते है।
(3) मध्यमण्डल (Mesosphere) - यह सबसे ठण्डा (-100c°) मण्डल है। 
  • यह 50-75 किमी. तक फैला हुआ है।
  • जब हम 70 किमी. तक जाते है तो तापमान घटता है तथा 70-75 किमी. के बीच तापमान बढ़ता है।
  • उल्कापिण्ड (तारों का टूटना), पुच्छल तारे आदि ।
(4) आयनमण्डल - यहाँ की गैसें आयन में टूट जाती है
  • यहाँ पर रेडियो तरंगे, दूरसंचार सैटेलाइट छोड़ी जाती है। 
  • 80-700KM
(5) बाह्यमण्डल (Exosphere)-  यहाँ गैसों का घनत्व बहुत कम होता है।
  • यहाँ हाइड्रोजन व हीलियम गैस की प्रधानता रहती है।
  • 700-10,000
ओजोन - ( O3 ) :
  • इसका नाम ग्रीक शब्द ओजिन से बना है जिसका अर्थ होता है-सूंघना है।
  • यह हल्के नीले रंग की तीव्र गंध वाली विषैली गैस है।
  • ओजोन परत को हम रक्षा कवच के नाम से भी जानते है।
  • ओजोन सूर्य से निकलने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों (Ultra - Violet Rays) से हमारी रक्षा करती है इसलिए ओजोन को पृथ्वी का सुरक्षा कवच भी कहते है।
  • पराबैंगनी किरणें के कारण मानव शरीर में चर्मरोग, कैंसर, श्वास रोग, अल्सर, मोतियाबिंद जैसे बहुत सारी बीमारियाँ उत्पन्न हो जायेंगी। * ग्लोबल वार्मिंग की समस्या उत्पन्न होगी ।
  • क्लोरो फ्लोरो कार्बन (CFC) गैस ओजोन परत को कमजोर बनाती है। 
  • क्लोरोफ्लोरो कार्बन गैस हमारे दैनिक उपकरणों जैसें एयर कण्डीशनर, फ्रीज तथा फोम बनाने वाली फैक्ट्रियों से निकलता है।
  • ओजोन में छिद्र - ओजोन परत में छिद्र का पता जोसफ फोरमैन ने लगाया था।
  • ओजोन की सबसे पतली परत दक्षिणी ध्रुव के अंटार्कटिका के ऊपर है।
  • ओजोन परत की मोटाई बसंत ऋतु में सबसे ज्यादा तथा वर्षा ऋतु में सबसे कम हो जाती है।
  • ओजोन परत की मोटाई को डॉबसन इकाई से मापते है।
  • विश्व ओजोन दिवस - 16 सितम्बर
पारिस्थितिक तंत्र 
(Ecosystem)

पारिस्थितिक तंत्र शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1935 में ए. जी. टॉन्सले द्वारा किया गया । जनक - रामदेव मिश्र
पारिस्थितिकी तंत्र में सभी घटक एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। एक पारिस्थितिकी तंत्र जीवित जीवों और उनके अजैविक (निर्जीव) पर्यावरण के साथ उनकी बातचीत का एक समुदाय है।
पारिस्थितिक तंत्र में उर्जा का सर्वोत्तम स्त्रोत सौर उर्जा है।

परितंत्र के घटक : 
(1) जैविक घटक- इसको तीन भागों में बॉट सकते है।
(A) उत्पादक- वनस्पति जगत 
(B) उपभोक्ता - इसके अंतर्गत-----
  • प्राथमिक उपभोक्ता ( शाकाहारी) - गाय, भैंस, 
  • द्वितीयक उपभोक्ता ( मांसाहारी)- शेर, चीता 
  • तृतीयक उपभोक्ता (सर्वाहारी)- मनुष्य, कुत्ता आदि । 
(C) अपघटक- इसमें कवक और शैवाल आते है।

(2) अजैविक घटक / भौतिक घटक- जिनमें जीव के वृद्धि विकास की क्षमता पायी जाती है। जैसे- तापमान, प्रकाश, वर्षा, आर्द्रता, गैसे आदि।

सबसे स्थायी पारिस्थितिकी तंत्र समुद्र (महासागर )का है।
भारत में बाघ परियोजना की शुरुआत 1 अप्रैल 1973 को शुरू किया गया था।

पर्यावरण से सम्बन्धित सम्मेलन

(1) स्टॉकहोम सम्मेलन- 5-18 जून 1972 
  • स्टॉकहोम स्वीडन में 119 देशों ने भाग लिया।
  • उद्देश्य- सभी के लिए एक ही पृथ्वी सिद्धांत का प्रतिपादन ।
(2) पृथ्वी सम्मेलन- 1992
  • स्थान- रियो-डी-जेनेरियो (ब्राजील ) भाग- 172 देश
  • इस सम्मेलन में एजेण्डा-21 के नाम से 21 नियमों का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज तैयार किया गया है।
पृथ्वी सम्मेलन+5 का आयोजन 'अर्थ चार्टर' आयोग 1997 में रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) में किया गया था।

(4) रियो-20 सम्मेलन - 2012 
  • ब्राजील उद्देश्य- ग्रीन हाउस प्रभाव को कम करना ।
  • ग्रीन हाउस प्रभाव- वैश्विक ताप में वृद्धि 
  • घोषणा पत्र का शीर्षक- द् फ्यूचर वी वांट
प्रमुख पर्यावरण आंदोलन

(1) चिपको आंदोलन (1973-74) चमोली उत्तराखण्ड
  • नेतृत्वकर्ता- सुंदरलाल बहुगुणा
  • उददेश्य - वृक्षों पर चिपक कर काटने से रोकना ।
(2) अप्पिको आंदोलन (1983)- कर्नाटक
  • नेतृत्व- पाण्डुरंग हेगड़े
  • उद्देश्य- पर्यावरण संरक्षण
(3) नर्मदा बचाओ आंदोलन (1985)
  • नेतृत्व- मेधा पाटेकर, बाबा आम्टे, अरुन्धती राय ।
  • सरदार सरोवर बाँध के विरोध में शुरूआत ।
(4) नवधान्य आंदोलन की स्थापना (1987 में )
  • नेतृत्व- वंदना शिवा
पर्यावरण संरक्षण से सम्बन्धित संगठन 

(1)IUCN- International Union for Conservation of Nature.
  • स्थापना- 5 अक्टूबर 1948 फ्रांस । 
  • कार्य- जीवों की देखभाल व संरक्षण ।
  • रेड लिस्ट इंडेक्स- प्रजातियों के विलुप्त होने के जोखिम में रुझान दिखाता है
  • ग्रीन लिस्ट इंडेक्स- जीवों की संख्या में वृद्धि होने पर
(2)UNEP- United Nation Environment Programme. 
  • स्थापना- 1972 (स्टॉकहोम सम्मेलन)
  • मुख्यालय- नैरोबी (केन्या)
(3) विश्व वन्यजीव कोष (WWF)- World Wild Life Fund  
  • स्थापना- 29 अप्रेल 1961 ग्लाण्ड, स्विटजरलैण्ड
  • प्रतीक- पाण्डा 
  • जीवों की देखरेख करना तथा उनके लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना ।
(4) क्योटो प्रोटोकॉल
  • क्योटो प्रोटोकॉल दिसंबर 1997 में क्योटो, जापान में अपनाया गया था और फरवरी 2005 में लागू हुआ।
  • ग्रीनहाउस गैसों (जीएचजी) उत्सर्जन को सीमित करने और कम करने के लिए
  • भारत ने 26 अगस्त 2002 में क्योटो प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए।
पुरस्कार

(1)राइट लवली हुड पुरस्कार (1980) लंदन में दिया जाता है।
  • सामाजिक न्याय व पर्यावरण संरक्षण हेतु । राशि- 2.8 लाख डॉलर
(2) टायलर पुरस्कार (1973) 
  • यह पुरस्कार यूनिवर्सिटी ऑफ साउथर्न कैलिफोर्निया के द्वारा दिया जाता है।
  • पर्यावरण संरक्षण व ऊर्जा विकास हेतु ।
( 3 ) गोल्डमैन पुरस्कार (1989)
  • पर्यावरण संरक्षण व विकास के लिए पर्यावरण कार्यकर्ता को ।
( 4 ) गोल्डेन पाण्डा पुरस्कार (1982)- 
  • इसे ग्रीन ऑस्कर कहते है ।
  • वाइल्ड लाइफ कन्जरवेंशन चैरिटी द्वारा दिया जाता है।
  • पर्यावरण संरक्षण और विकास हेतु ।
(5) वैश्विक 500 
  • पर्यावरण सरंक्षण , दुर्लभ उपलब्ध्यिों के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार
Exam Point :
  1. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम ? - 1986
  2. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम ? - 1972
  3. वायु प्रदूषण अधिनियम ? -1981
  4. जल प्रदूषण अधिनियम ? - 1974
  5. विश्व जैव विविधता दिवस  ? - 22 मई
  6. अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस ? -  22 अप्रेल 
  7. अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस ? - 29 जुलाई
  8. विश्व आर्द्रभूमि दिवस ? - 02 फरवरी
  9. विश्व जल दिवस ? -  22 मार्च 
  10. विश्व वानिकी दिवस ? -  21 मार्च
  11. गंगा डाॅल्फिन दिवस ? - 05 अक्टूबर
  12. पर्यावरण दिवस- 5 जून * प्रथम बार ? -  1974 में 
  13. एगमार्क? - खाद्यान्न गुणवत्ता से सम्बन्धित । 
  14. ईकोमार्क? - पर्यावरण गुणवत्ता से सम्बन्धित
  15. रूग्मार्क? - कालीन उत्पादन में बालश्रम का अनुपयोग ।
  16. ग्रीन मफ्लर का सम्बन्ध? -ध्वनि प्रदूषण से है।
  17. पर्यावरण का शत्रु बृक्ष ? - युकेलिप्टस (सफेदा)
  18. जल का आतंक ? - जलकुम्भी
  19. जड़ी-बूटियों की रानी ? - तुलसी
  20. पृथ्वी ग्रह का फेफडा ? -अमेजन वर्षा वन
  21. भोपाल गैस त्रासदी 3 दिसम्बर 1984 , रिसाव गैस - मिथाइल आइसोसाइनेट
  22. बर्डमैन ऑफ इंडिया ? - डॉ सलीम अली , भारत के पहले पक्षी वैज्ञानिक
  23. सलीम अली पक्षी विज्ञानकेन्द्र ? - केन्द्र कोयंबटूर
  24. भारतीय प्राणी सर्वेक्षण ? - संस्थान कोलकाता
  25. राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण? -चेन्नई
  26. भारतीय वनस्पति वैज्ञानिक संस्थान ? - कोलकाता में
  27. फ्लाई ऐश प्रदूषण ? -ताप विद्युत संयंत्र में कोयले को जलाने से उत्पन्न होता है।
  28. ग्रीनहाउस गैसें - कार्बन डाई आक्साइड, मीथेन, ओजोन, क्लोरो-फ्लोरो कार्बन, वाष्प,  नाइट्रस आक्साइड, 
  29. ग्रीनहाउस गैसें नहीं - आर्गन, कार्बन मोनोऑक्साइड (CO),ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
  30. कृत्रिम वर्षा के लिए सिल्वर आयोडाइड का प्रयोग होता है।
  31. भारत में सर्वाधिक वन क्षेत्र ? -मध्यप्रदेश में 
  32. ग्रीनपीस अंतरराष्ट्रीय संगठन ? - नीदरलैंड
  33. दांदेली वन्य जीव अभ्यारण ? - कर्नाटक
  34. दुधवा टाइगर रिजर्व? - लखीमपुर खीरी और बहराईच में फैला (UP)
  35. सरिस्का टाइगर रिजर्व? - राजस्थान
  36. पेरांबिकुलम टाइगर रिजर्व ? - केरलथटटेकड. पक्षी अभ्यारण ? - केरल
  37. इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान? - मून्नार में (केरल)
  38. मूक घाटी साइलेंट वैली ? - केरल
  39. भद्रा वन्यजीव अभ्यारण ? - कर्नाटक
  40. कीटम झील और सूर सरोवर पक्षी अभ्यारण? -आगरा UP
  41. बुक्सा बाघ परियोजना? - पश्चिम बंगाल

No comments:

Post a Comment