काल (Tense)
- मैं खाना खा चुका हूँ।
- मैडम पढ़ा रही थी।
- बच्चे खेलेंगे।
काल के भेद :
- वर्तमान काल
- भूतकाल
- भविष्य काल
01. वर्तमान काल : क्रिया जिसमें समय चल रहा है।
e.g.
- पुजारी पूजा कर रहा है।
- प्रियंका स्कूल जाती हैं।
वर्तमान काल के 05 भेद होते है :
(i) सामान्य वर्तमानकाल(Present Indefinite) : जो क्रिया वर्तमान में सामान्य रूप से होती है।
e.g.
- वह पुस्तक पढ़ता है।
- माली पौधों को पानी देता है।
(ii)अपूर्ण वर्तमानकाल / तात्कालिक (Present Continuous): क्रिया जिसमें वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ, वह चल रहा है।
e.g.
- वर्षा हो रही है।
- अनुराग लिख रहा है।
(iii)पूर्ण वर्तमानकाल (Present Perfect): क्रिया जिसमें वर्तमानकाल में कार्य की पूर्ण सिद्धि का बोध होता है।
e.g.
- वह अपने घर का काम कर चुका है।
- वह आया है।
- पापा दरवाजा बंद कर चुके हैं ।
(iv)संदिग्ध वर्तमानकाल : जिससे क्रिया के होने में सन्देह प्रकट हो, पर उसकी वर्तमानकाल में सन्देह न हो।
e.g.
- राधा सुबह से महफिल में नाच रही होगी।
- सीता खाना बना रही होगी।
- वर्षा हो रही होगी।
(v)सम्भाव्य वर्तमानकाल : इससे वर्तमानकाल में काम के पूरा होने की सम्भवना रहती है।
e.g.
- वह लौटा हो।
- वह चलता हो।
- उसने खाया हो।
02. भूतकाल (Past Tense) : क्रिया जिसमें समय बीत चुका है।
e.g.
- मैंने पुस्तक पढ़ ली थी।
- वह खा चुका था
भूतकाल के छह भेद होते है :
(i) सामान्य भूतकाल (Simple Past) : क्रिया जिसमें विशेष समय का ज्ञान न हो।
e.g.
- श्याम ने पत्र लिखा।
- मोहन आया।
- मैं दिल्ली गया।
(ii) आसन्न भूतकाल (Recent Past) : क्रिया जो अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई हैं।
e.g.
- मैने आम खाया हैं।
- मैं अभी सोकर उठी हूँ।
- अध्यापिका पढ़ाकर आई हैं।
(iii)पूर्ण भूतकाल (Complete Past) : जिसमें क्रिया की समाप्ति के समय का स्पष्ट बोध होता है , क्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीता है।
e.g.
- उसने श्याम को मारा था।
- अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था।
- महादेवी वर्मा ने संस्मरण लिखे थे।
(iv)अपूर्ण भूतकाल (Incomplete Past) : जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था।
e.g.
- श्याम गीत गा रहा था।
- रीता सो रही थी।
(v)संदिग्ध भूतकाल (Doubtful Past) : भूतकाल की जिस क्रिया से कार्य होने में अनिश्चितता अथवा संदेह प्रकट हो।
e.g.
- बस छूट गई होगी।
- दुकानें बंद हो चुकी होगी।
- वह पास हो चुका होगा।
(vi) हेतुहेतुमद् भूत (Conditional Past) : क्रिया भूतकाल में होनेवाली थी, पर किसी कारण न हो सका।
- यदि तुमने परिश्रम किया होता, तो पास हो जाते।
- यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।
03. भविष्यत काल : क्रिया जो भविष्य में होनेवाली क्रिया है।
e.g.
- वह कल घर जाएगा।
- हम सर्कस देखने जायेंगे।
- किसान खेत में बीज बोयेगा।
भविष्यतकाल के 03 भेद होते है :
(i) सामान्य भविष्यत काल : क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में सामान्य ढंग से होने का पता चलता हैं।
e.g.
- बच्चे कैरमबोर्ड खेलेंगे।
- वह घर जायेगा।
- दीपक अख़बार बेचेगा।
(ii) सम्भाव्य भविष्यत काल : क्रिया के जिस रूप से उसके भविष्य में होने की संभावना का पता चलता हैं।
e.g.
- परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों।
- शायद चोर पकड़ा जाए।
- परीक्षा में शायद मुझे अच्छे अंक प्राप्त हों।
(iii) हेतुहेतुमद्भविष्य भविष्यत काल : क्रिया के जिस रूप से एक कार्य का पूरा होना दूसरी आने वाले समय की क्रिया पर निर्भर हो।
e.g.
- मोहन घर आए तो मै खाना खाऊंगा।
- वह कमाये तो मैं खाऊँ।
- वह मुझे लेने आयेगा तभी मैं जाऊंगी।
- वह पढ़ेगा तो सफल होगा।
No comments:
Post a Comment