Pages

विराम चिन्ह

विराम चिन्ह

विराम चिन्हों के खोजकर्ता - श्री कामता प्रसाद गुरू इनके के अनुसार विराम चिन्ह अंग्रेजी लिये गए हैं।
इन्होनें चिन्हों की संख्या 20 बताईं है।

पूर्ण विराम (Full Stop)      { भली-भाँति ठहरना } - जहाँ वाक्य के विचार के तार टूट जाएँ।
e.g. - 
  • आप अच्छा पढ़ाते हैं 
  • मुस्कुराता चेहरा 
अल्प विराम (Comma) ,    जहाँ पूर्ण विराम की तुलना में बहुत ही कम रूकना हों।

e.g.
  • महोदय,
  • सुनो, सुनो, ध्यान से सुनो, कोई गा रहा है।
  • बाबू जी, माँ बीमार है, इसलिए मैं नहीं गया।
  • जब, जाना ही है, जाओ। ( तो का लोप )
अर्ध विराम (Semi Colon) ;     जहाँ पूर्ण विराम की तुलना में कम रूकना हो। प्रधान वाक्य को अलग करने के लिए इसका प्रयोग होता है।

e.g.
  • सुर्योदय हो गया ; चिड़िया चहकने लगी और कमल खिल गए।
  • उपाधि में प्रयोग - विवके कुमार , बी.ए. ; एल एल.बी. ; एल एल.एम. ।

अपूर्ण विराम चिन्ह या उप विराम या न्यून विराम :   - इसका प्रयोग किसी शीर्षक को उसी के आगे स्पष्ठ करने के लिए होता है।
e.g.  विज्ञान : वरदान या अभिशाप

प्रश्नवाचक चिह्न ?    जहाँ प्रश्न पूछा जाएँ।
e.g.
  • वह कहाँ रहता है ?
  • आप सम्भवतः सहारनपुर के निवासी है ?
नोट - जिन वाक्यों में प्रश्न आज्ञा के रूप में हो वहाँ इस चिन्ह का प्रयोग नही हो
  • उ0प्र0 की राजधानी बताओ।
  • उ0प्र0 की राजधानी बताओ ? (गलत है )
योजक या विभाजक (Hyphen) -    जब दो विलोम हो या दो समानार्थी शब्द हों या दो गुणवाचक शब्द हों आदि तब इसका प्रयोग होता है।
e.g.
  • रात-दिन    माता-पिता
  • घर-घर      भूखा-प्यासा
  • छोटा-सा    नन्हीं-सी     जीतना-जितवाना
निर्देशक (Dash) –   किसी के कहे/ लिखे गए कथन के पहले, विवरण प्रस्तुत करने के पहले,वाक्य के विचार को जोडनें के लिए, किसी सूची को बनाने से पहले और जैसे , यथा, उदाहरण शब्दों के पहले इसका प्रयोग होता है।
e.g. 
  • आज ऐसा लग रहा है  मैं घर पहुँच गया हूँ।
  • रमेश क्या तुम स्कूल आओगे?
विस्मयादिबोधक (Sign of Exclamation) !   जहाँ घृणा, हर्ष, आश्चर्य, भय और विनय, व्यंग्य, उपहास आदि का भाव उत्पन्न हों।
e.g.
  • हाय ! वह मर गया
  • हे भगवान ! दया करो !
  • अरे ! तुम पास हो गये।
अवतरण / उद्धरण चिन्ह - इकहरा ' '      दुहरा ''  ''   कोई शीर्षक या किसी शब्द की विशिष्ठता प्रकट करनी हो तो।
e.g. -
  • 'भगवान के डाकिये 'एक उत्तम कविता है। राहुल ने 'रामचरितमानस' पढ़ा है।
किसी के कथन या उसके पूर्व की स्थिति प्रकट करनी हो –
  • प्रेमचन्द ने कहा, "जब तक किसान सुखी नहीं तब तक कोई सुखी नहीं।"
दो बार उद्धरण का प्रयोग करने के लिए इकहरे उद्धरण को दोहरे उद्धरण के बीच में रखते हैं। -
  • डा. वर्मा ने कहा, "निराला जी की कविता 'वह तोड़ती पत्थर' बड़ी मार्मिक है।"
विवरण चिह्न (Colon Dash) :-    इसका प्रयोग निर्देशक चिन्ह की भाति होता है।

e.g. :- 
  • जय शंकर प्रसाद ने कहा है :- 'जीवन विश्व की सम्पत्ति है।'
कोष्ठक (Brackets) () {} []   मूल कठिन शब्द का अर्थ स्पष्ट करने के लिए या शब्द की व्याख्या के लिए इसका प्रयोग करते है।

e.g.- 
  •  आप की सामर्थ्य ( शक्ति ) को मैं जानता हूँ।
  • राहुल कक्षा में प्रवेश करता है। ( हल्की सी मुस्कान के साथ )

लाघव चिह्न या संक्षेपसूचक (Sign of Abbreviation) ο या  / या .
e.g.- 
  • प्रोफेसर- प्रो0 
  • डाॅक्टर - डॉ.
हंसपद या त्रुटिपूरक ^  या λ     वाक्य या वर्ण या शब्द के छूट जाने इसका प्रयोग हैं।
              चला
e.g. – राम ^ गया

समतामूलक चिन्ह =    जिसकाअंतर्निहित मूल्य समान हो।
e.g. -
  • जो सबकी भलाई करें = परोपकारी
समाप्ति सूचक चिन्ह –0–    लेख, बड़ी कहानी, पुस्तक की समाप्ति पर इसका प्रयोग होता है।
e.g. - 
  •  इस तरह कहानी में रोहित ने अपना भविष्य खराब कर दिया। –0–

No comments:

Post a Comment