संग्रहालय वह स्थान है जहाँ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, कलात्मक या वैज्ञानिक महत्व की वस्तुओं को एकत्रित, संरक्षित और प्रदर्शित किया जाता है। इसका उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान और जन-जागरूकता के लिए धरोहरों का संरक्षण करना है।
भारत के प्रमुख संग्रहालय
01. भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- स्थापना वर्ष: 1814
- भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा संग्रहालय
- “Jadughar” के नाम से भी जाना जाता है।
02. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय (Bhau Daji Lad Museum) – मुंबई, महाराष्ट्र
- स्थापना वर्ष: 1855
- मुंबई का सबसे पुराना संग्रहालय
- पहले नाम था “Victoria and Albert Museum”
03. अल्बर्ट हॉल संग्रहालय (Albert Hall Museum) – जयपुर, राजस्थान
- स्थापना वर्ष: 1887
- इसमें Egyptian Mummy रखी है
- इंडो-सारसेनिक वास्तुकला का उदाहरण
04. पटना संग्रहालय (Patna Museum) – पटना, बिहार
- स्थापना वर्ष: 1917
- Didarganj Yakshi मूर्ति यहाँ रखी है
- अशोक के अवशेष (Relics of Ashoka) संरक्षित
05. विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial) – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
- स्थापना वर्ष: 1921
- लॉर्ड कर्जन द्वारा बनवाया गया
- ब्रिटिश राज से जुड़ी वस्तुओं का संग्रह
06. छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय / पूर्व नाम: Prince of Wales Museum) – मुंबई, महाराष्ट्र
- स्थापना वर्ष: 1922
- नाम बदला गया 1995 में
- इंडो-सरसेनिक शैली में निर्मित
07. राष्ट्रीय संग्रहालय (National Museum) – नई दिल्ली
- स्थापना वर्ष: 1949
- “Dancing Girl” मूर्ति (हड़प्पा सभ्यता) यहाँ संरक्षित है
- भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संग्रहालय
09. सालारजंग संग्रहालय (Salar Jung Museum) – हैदराबाद, तेलंगाना
- स्थापना वर्ष: 1951
- एशिया का सबसे बड़ा निजी संग्रहालय
- Veiled Rebecca मूर्ति यहाँ प्रसिद्ध है
09. गांधी स्मारक संग्रहालय (Gandhi Memorial Museum) – मदुरै, तमिलनाडु
- स्थापना वर्ष: 1959
- गांधी जी की रक्तरंजित धोती यहाँ रखी है
- “Gandhi Museum” नाम से प्रसिद्ध
10. शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूज़ियम (Shankar’s International Dolls Museum) – नई दिल्ली
स्थापना वर्ष: 1965
- 100+ देशों से लाई गई 6500 गुड़ियाएँ
- बच्चों के बीच प्रसिद्ध
Exam-Oriented :
- सबसे पुराना संग्रहालय → भारतीय संग्रहालय, कोलकाता (1814)
- सबसे बड़ा राष्ट्रीय संग्रहालय → नेशनल म्यूज़ियम, दिल्ली (1949)
- Egyptian Mummy → अल्बर्ट हॉल, जयपुर
- Didarganj Yakshi → पटना म्यूज़ियम
- Veiled Rebecca → सालारजंग, हैदराबाद
- गांधी की रक्तरंजित धोती → मदुरै गांधी संग्रहालय
No comments:
Post a Comment