महात्मा गांधीजी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक नेता थे। इन्होंने भारतीय राजनीति में प्रवेश वर्ष 1915 में किया था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में 1915 – 1948 अवधि को ‘गांधी युग’ के रूप में माना जाता है । वकालत की पढ़ाई लंडन से की और फिर भारत लौट आए।

जन्म  - 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर नामक गांव में हुआ था। महात्मा गांधीजी हाई स्कूल पास करने के बाद इंग्लैंड चले गए।

देहांत  - 30 जनवरी 1948 में नई दिल्ली स्थित बिड़ला भवन में नाथूराम गोडसे द्वारा गोली मारकर हत्या दी गई थी. (वर्ष 1937 से 1948 तक, गांधी जी का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 05 बार मनोनीत किया गया, परन्तु उन्हें यह पुरस्कार कभी नहीं मिला और जब पांचवे अवसर पर उन्हें पुरस्कार देने का फैसला किया गया, तो उससे पहले उनकी हत्या कर दी गई थी)

महात्मा गांधी का परिवार:-
  • पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। (गांधी जी  का विवाह 13 वर्ष की आयु में हो गया था ।)
  • पत्नी का नाम - कस्तूरबा गांधी (जन्म 11 अप्रैल सन् 1869 ई. में काठियावाड़ के पोरबंदर नगर में हुआ,निधन 22 फ़रवरी 1944)
  • पिता का नाम - करमचंद गांधी 
  • माता का नाम - पुतलीबाई 
  • बहन का नाम - रलियत
  • भाई का नाम - कृष्ण दास (बड़े) और लक्ष्मीदास
  • भाभी का नाम - नंद कुंवरबेन और गंगा
महात्मा गांधी के 4 बेटे-
  1. हरिलाल (परिवार में 68 सदस्य),
  2. मणिलाल (परिवार में 39 सदस्य),
  3. रामदास (परिवार में 19 सदस्य),
  4. देवदास (परिवार में 28 सदस्य)।
  • बेटी का नाम -एक भी बेटी नहीं थी।
हरीलाल गांधी के सबसे बड़े बेटे थे. उनका जन्म 1888 को नई दिल्ली में हुआ था और उनका देहांत 18 जून को 1948 को हुआ.

अंग्रेजो के खिलाफ किए कुछ आंदोलन  :-
  • चंपारण सत्याग्रह
    • शुरुआत - 19 अप्रैल 1917, बिहार में स्थित चंपारण से शुरुआत की थी।, भारत का पहला नागरिक अवज्ञा आंदोलन था। 
    • आंदोलन के साथ महात्मा गांधी जी ने राजनीति में डेब्यू किया था। 
    • चंपारण संघर्ष के दौरान महात्मा गांधी जी के साथ राजेंद्र प्रसाद व अनुग्रह नारायण सिंह, जेपी कृपलानी शामिल थे।
    • इसी आंदोलन के दौरान ही पहली बार संत राउत ने गांधी जी को “बापू” के नाम से पुकारा था।
  • खेड़ा आंदोलन
    • 1918 जब गुजरात का एक गाँव खेड़ा बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया, 
    • खेड़ा में गाँधीजी ने अपने प्रथम वास्तविक 'किसान सत्याग्रह' की शुरुआत की थी।
  • खिलाफत आंदोलन
    • लखनऊ से मार्च 1919 में शुरू , सन 1922 में खिलाफत आंदोलन बुरी तरह से बंद हो गया, 
    • मुख्य उद्देश्य - तुर्की खलीफा के पद को पुनः स्थापित करना तथा वहाँ के धार्मिक क्षेत्रों से प्रतिबंधों को हटाना था।
  • असहयोग आंदोलन
    • दिसंबर 1920 के नागपुर वार्षिक अधिवेशन में असहयोग आंदोलन का प्रस्ताव सी.आर.दास द्वारा रखा गया .
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में कलकत्ता अधिवेशन में 4 सितंबर 1920 को प्रस्ताव पारित हुआ।
    • इस दौरान 4 फ़रवरी 1922 उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास के चौरा – चौरी कांड हुआ था
    • असहयोग आंदोलन के दौरान गांधी जी को ब्रटिश सम्राट ने केसर -ए -हिंद पुरस्कार प्रदान किया गया था। जिसे 1920 में गांधीजी ने जलियांवाला बाग हत्याकांड(1919) के विरोध और खिलाफत आंदोलन के समर्थन में लौटा दिया था।
  • सविनय अवज्ञा आंदोलन  - 
    • महात्मा गांधी ने दांडी मार्च का प्रारंभ अहमदाबाद (गुजरात) में साबरमती आश्रम से नमक कर लगाने के खिलाफ नमक मार्च शुरू किया गया था। (241 मील (करीब 388 किलोमीटर) तक गुजरी यह यात्रा 24 दिनों तक चली थी. (दांडी मार्च 12 मार्च से 6 अप्रैल 1930 तक)
    • इसने सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत को चिह्नित किया। 6 अप्रैल, 1930 ई. को सविनय अविज्ञा आन्दोलन छेड़ा।
    • जिसका उद्देश्य कुछ विशिष्ट प्रकार के ग़ैर-क़ानूनी कार्य सामूहिक रूप से करके ब्रिटिश सरकार को झुका देना था।
  • दलित आंदोलन 
    • दक्षिण भारत के दौरे में जब गांधी मायावरम पहुंचे तब उनका एक नए शब्द से सामना हुआ .पंचम - शब्द का प्रयोग दक्षिण भारत में दलितों के लिए किया जाता था.
    • 8 मई 1933 से छुआछूत विरोधी दलित आंदोलन शुरुआत की थी।
  • भारत छोड़ो आंदोलन
    • द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था।(लक्ष्य - भारत से ब्रिटिश साम्राज्य को समाप्त करना था। 
    • यह आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुम्बई अधिवेशन में शुरू किया गया था।
    • इस दौरान महात्मा गांधी जी को 9 August 1942 को गिरफ्तार किया गया था।
महात्मा गांधी जी द्वारा लिखी कुछ किताबें : -
  • हिन्द स्वराज – 1909 में, गांधी द्वारा लिखित पहली पुस्तक थी 
  • दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह - (1924, English Translation 1928)
  • एक आत्मकथा या सत्य के साथ मेरे प्रयोग की कहानी -(My Exeperiment With True) नामक किताब को महात्मा गांधी जी ने 1925-1928 को प्रकाशित किया .
  • मेरे सपनों का भारत (पुस्तक में महात्मा गांधी के लेखन और भाषणों के अनुच्छेदों का संग्रह हैं।)
  • ए गांधी एंथोलॉजी – भाग 1 , II
  • हिंदू धर्म का सार
  • ग्राम इंडस्ट्रीज , आदि और भी पुस्तकें महात्मा गांधी जी द्वारा लिखी गई थी.
गांधी जी द्वारा स्थापित कुछ फॉर्म :-
  • फीनिक्स फॉर्म - दक्षिण अफ्रीका में,स्थापना वर्ष :1904 में।
  • टॉलस्टॉय फार्म स्थापना वर्ष 1910 में, जोहानिसबर्ग से 30 किलोमीटर दूर स्थित है। इस स्थान को गांधीजी ने अंग्रेजों के भेदभाव के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन की जन्मस्थली और कर्मस्थली बनाया था।
  • सत्याग्रह आश्रम - सन् 1915 में अहमदाबाद के कोचरब नामक स्थान में, सन् 1917 में यह आश्रम साबरमती नदी के किनारे वर्तमान स्थान पर स्थानांतरित हुआ और तब से साबरमती आश्रम कहलाने लगा। 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम से ही दांडी मार्च आरम्भ किया.
  • वर्धा आश्रम / सेवाग्राम आश्रम - महाराष्ट्र में, (1936)
दूसरा गोलमेज सम्मेलन लन्दन में 7 सितम्बर 1931 को शुरू, 1 दिसम्बर 1931 को समाप्त हुआ था। सम्मेलन साम्प्रदायिक समस्या पर विवाद के कारण असफल रहा। सम्मेलन में  महात्मा गांधी जी ने , कांग्रेस ने भाग लिया। लन्दन से वापस आकर गाँधीजी ने पुनः सविनय अवज्ञा आन्दोलन प्रारम्भ किया।

महात्मा गांधी के कुछ नारे :-
  • करो या मरो। (7 अगस्त, 1942)
  • जहां प्रेम है वहां जीवन है।
  • भगवान का कोई धर्म नहीं है।
  • जहां पवित्रता है, वहीं निर्भयता है।
  • मेरा जीवन ही मेरा सन्देश है.
  • किसी की मेहरबानी मांगना, अपनी आजादी बेचना है। etc
पूना समझौता
  • गाँधी जी और अम्बेडकर के मध्य 26 सितम्बर, 1932 ई. को एक समझौता हुआ जिसे 'पूना समझौता' के नाम से जाना जाता है। जिसमे हरिजनों के लिए सुरक्षित 75 स्थानों को बढ़ाकर 148 कर दिया गया।
  • इसके बाद गाँधी जी ने 1932 ई. में 'अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग' की स्थापना की।
Important Facts:-
  1. महात्‍मा गांधी जी को दादा अब्दुल्ला ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत करने का प्रस्‍ताव दिया, जिसके बाद वे  सन् 1893 में एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर दक्षिण अफ्रीका चले गए ,
  2. सन् 09 जनवरी 1915 को अरबिया जहाज से मुंबई के अपोलो बंदरगाह लौटे - 21 वर्ष  दक्षिण अफ्रीका रहे थे। वर्ष 2003 से वह दिन (9 जनवरी 1915) भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
  3. महात्मा गांधी जी से मिलने गोपाल कृष्ण गोखले दक्षिण अफ्रीका गए थे।
  4. गांधी जी अपने पूरे जीवनकाल में लगभग 18 किलोमीटर पैदल प्रतिदिन चलते थे, जो दुनिया भर में दो बार घूमने के लिए पर्याप्त है।
  5. महात्मा गांधी जी को दक्षिण अफ्रीका में पिटरमारिटजबर्ग रेलवे स्टेशन से फेंका गया था।
  6. महात्मा गांधी जी ने पहली बार सत्याग्रह का प्रयोग सितम्बर 1906 में दक्षिण अफ्रीका में किया था 
  7. भारत में पहली बार सत्याग्रह 1917 में चंपारण जिले (बिहार) में इंडिगो श्रमिकों के अधिकार के लिए किया गया था।
  8. भारत में  गांधी के पहली अनशन दूसरे सत्याग्रह कहाँ हुआ था? - अहमदाबाद में
  9. भारत में गांधी जी का तीसरा सत्याग्रह कहाँ हुआ था?  - खेड़ा सत्याग्रह
  10. गांधी जी ने किस आंदोलन का समर्थन किया था? अस्पृश्यता आंदोलन।
  11. गांधी जी के साथ नमक सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व सरोजिनी नायडू ने किया था।
  12. अहमदाबाद आंदोलन 1918 में भूख हड़ताल का पहला प्रयोग किया था।
  13. महात्मा गांधी जी ने भारत में पहला जन भाषण वाराणसी में दिया था।
  14. 1917 में राजकुमार शुक्ला ने (किसान) महात्मा गांधीजी को चंपारण आने का न्योता दिया।
  15. 17 सितंबर 1924 को, गांधी जी ने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए 21 दिन का उपवास रखा था।
  16. गांधी जी खेड़ा और चंपारण कृषक आंदोलन से संबंधित थे। गांधी जी कुटीर उद्योगों के सच्चे समर्थक थे।
  17. सविनय अवज्ञा आंदोलन के लिए महात्मा गांधी जी की प्रेरणा, हेनरी डेविड थोरी लेखन से आती है
  18. नवजीवन’ समाचार-पत्र का सम्पादन किसने किया था? - महात्मा गाँधी
  19. गाँधी का अध्यात्मिक गुरु लियो टॉल्स्टॉय है
  20. महात्मा गांधी जी के राजनीतिक गुरु गोपाल कृष्ण गोखले माने जाते हैं।
  21. महात्मा गांधी जी को अर्धनग्न फकीर विंस्टन चर्चिल ने कहा था।
  22. गांधी जी को पहली कारावास दक्षिण अफ्रीका में जोहानिसबर्ग (1908) में  हुआ था
  23. 10 मार्च 1922 को गांधी जी को गिरफ्तार कर और उन्हें यरवदा जेल ले जाया गया, जहां उन्हें मार्च 1924 तक रखा गया
  24. अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गांधी जी ने सिर्फ एक ही बार किसी कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की। यह अधिवेशन दिसंबर 1924 को बेलगाम में हुआ था।
  25. गांधी जी का पसंदीदा भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए के लेखक नरसी मेहता हैं? 
  26. दांडी मार्च के दौरान प्रसिद्ध गान रघुपति राघव राजा राम के संगीतकार विष्णु दिगंबर पुल्सकर  है।
  27. वर्ष 1920-1921 के दौरान, गांधी जी ने खिलाफत और गैर-सहकारिता आंदोलन का नेतृत्व किया।
  28. वर्ष 1968 में, विट्ठलभाई झावेरी के द्वारा उनके जीवन के ऊपर एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म बनाई गई हैं। जिसका शीर्षक “Mahatma: Life of Gandhi, 1869–1948”
  29. गांधी जी की मृत्यु के बाद किसने कहा हमारे जीवन से प्रकाश चला गया ? जवाहर लाल नेहरू जी ने।
  30. गांधी जी ने किस कानून को काला कानून कहा था? रॉलेट एक्ट को 1919 - इस एक्ट के तहत किसी भी व्यक्ति को कभी भी जैल में अनिश्चितकाल के लिए बंदी बनाकर रखा जा सकता था
  31. गांधीजी किसकी रचनाओं से प्रभावित थे? Leo Tolstoy
  32. भारत की स्वतंत्रता के लिए राजनीतिक परिदृश्य पर महात्मा गांधी जी के आने से पहले चरमपंथियों का नेतृत्व किसने किया था? गोपाल कृष्ण गोखले ने।
  33. महात्मा गांधी जी को महात्मा शब्द से प्रथम बार रवींद्रनाथ टैगोर ने संबोधित किया था 
  34. दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी द्वारा प्रकाशित पत्रिका का क्या नाम था? इंडियन ओपिनियन।
  35. गांधीजी खाकी को किसका प्रतीक मानते थे? आर्थिक स्वतंत्रता का।
  36. गांधीजी ने फीनिक्स सेटलमेंट कहाँ शुरू कर दिया था? - दक्षिण अफ्रीका के डरबन में
  37. गांधी की आत्मकथा का कालअसली नाम, भाषा क्या है? 1869 – 1921, सत्य न प्रयोगों,  गुजराती
  38. किसे सीमांत गांधी नाम से जाना जाता है? - खान अब्दुल गफ्फार खान
  39. किसे बिहार के गाँधी के रूप में जाना जाता है? - डॉ राजेन्द्र प्रसाद
  40. आधुनिक गांधी के रूप में किसे जाना जाता है? - बाबा आम्टे
  41. श्रीलंका के गांधी के रूप में जाना जाता है? - ए.टी.अरियाराटने
  42. अमेरिकन गांधी के रूप में कौन जाना जाता है? - मार्टिन लूथर किंग
  43. बर्मी गांधी के रूप में कौन जाना जाता है? -जनरल आंग सान
  44. अफ्रीकी गांधी के रूप में किसे जाना जाता है? - केनेथ कौंडा

                                                                                                                              No comments:

                                                                                                                              Post a Comment