इतिहास अर्थ, काल, महत्वपूर्ण तथ्य

इतिहास का अर्थ
  • History शब्द - ग्रीक भाषा हिस्टोरिया (Historia) से लिया गया है 
  • जिसका अर्थ है - अतीत का अध्ययन  / बिती हुई घटनाओं का वर्णन / खोजो से प्राप्त ज्ञान 
इतिहास जानने के मुख्य स्रोत -पत्थरों के औजार, जीवाश्म, मिट्टी के बर्तन, शिलालेख, सिक्के, मुहरें, मंदिर, मस्जिद, दुर्ग, भवन, भोजपत्र, ताड़पत्र, ताम्रपत्र, पुरातत्व तथा यात्रियों के वृत्तांत आदि हैं।

इतिहास की परिभाषा :
  • हेनरी जॉनसन : “इतिहास, अपने व्यापक अर्थ में, वह सब कुछ है जो कभी घटित हुआ।”
  • एनसीईआरटी: “इतिहास अतीत की घटनाओं का उनके सभी पहलुओं, एक सामाजिक समूह के जीवन में, वर्तमान घटनाओं के आलोक में वैज्ञानिक अध्ययन है।”
जनक : 
  • हिरोडोटस /Herodotus - तुर्की थे
  • संस्कृत में  इनका नाम : हरिदत्त
  • इनको फादर ऑफ हिस्ट्री का उपाधि दी थी - सिसीरो ने
  • इनके द्वारा लिखित पुस्तक : हिस्टोरिका
  • जन्म : 494 ईसा पूर्व (फारसी साम्राज्य में )
इतिहास को तीन भागों में बांटने का श्रेय मुख्य रूप से जर्मन इतिहासकार क्रिस्टोफ सेलियरस (1638 - 1707 AD) को जाता है।

प्रागैतिहासिक काल 

इतिहास का वह काल है जिसके बारे में कुछ भी लिखा नहीं गया है इस युग को तीन उपभाग में बांटा गया है :-

(i) पुरा पाषाण काल (30K - 10K BC) - इस काल को आदिमानव का काल आखेटक एवं खाद्य संग्राहक के नाम से भी जाना जाता है।

साक्ष्य/खोज : - 
  • इसी काल में आग की खोज हुई थी
  • भीमबेटका की गुफा -आदि मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है. - रायसेन (MP) जिले में है 
  • हड्डी से बने औजार मिले - अत्तिराम्पक्कम ( मद्रास से ) 
  • सबसे पहले मानव खोपड़ी का कंकाल मिला है - हथनोरा (MP) नर्मदा नदी के किनारे से
(ii) मध्य पाषाण काल (10K - 4K BC) - इस काल को माइक्रोलिथ भी कहा जाता है, इस काल का मानव  आखेटक एवं पशु पालक था।

साक्ष्य/खोज :
  • आदमी और स्त्री के एकसाथ दफनाए गए शव का पहला साक्ष्य मिला - महदहा (प्रतापगढ़ U.P.)
  • एकसाथ 3 लोग दफाएँ का साक्ष्य मिला - सराय नाहर (U.P.) से
  • छोटे छोटे पत्थरों के हथियार मिले
  • कुत्ता को  प्रथम पालतू पशु बनाया गया। - साक्ष्य आदमगढ़ (MP) तथा बगोर (RJ ) से
  • अंतिम संस्कार का साक्ष्य मिला। 
  • मध्य पाषाण काल का सबसे बड़ा स्थल है - बागोर (RJ)
(iii) नव पाषाण काल (4000 - 2500 BC) - इस काल का मानव खाद्य उत्पादक, स्थिर समुदाय में रहता था। नवपाषाण या पाषाण काल (Neolithic) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम सर जान लुबाक ने अपनी पुस्तक प्री-हिस्टारिक टाइम्स में किया था। 

साक्ष्य /खोज :
  • मानव के साथ पालतू पशु दफनाए गए थे - बुर्जहोम में (जम्मू और कश्मीर) - 
  • कृषि की खोज - पहला साबुत मिला -  मेहरगढ़ (बलूचिस्तान )
  • चावल की खेती का सबसे पहले साक्ष्य ?- कोल्डिहवा (इलाहाबाद ) से 
  • गेहूं की खेती,
  • स्थाई आवास का पहला साबुत मिला -  मेहरगढ़ (बलूचिस्तान )
  • राख के टिलें - संगनकल्लू (कर्नाटक) से मिले
  • पहिए की खोज,
  • मनका की खोज 
बुर्ज़ाहोम में कई प्राचीन भूमिगत गड्डे पाएं जाते हैं। इन गड्ढों को छप्परों से ढंक कर उनमें रहते थे।

(iv) ताम्र पाषाण / चालकोलिथिक युग- इस पाषाण काल में तांबे की खोज हुई थी. ताम्र पाषाण काल प्रागैतिहासिक काल के अंतर्गत आता है प्रागैतिहासिक काल मुख्यता तीन ही प्रकार के होते हैं जो कि ताम्र पाषाण काल को कभी-कभी इसमें नहीं गिनती की जाती है

आद्य ऐतिहासिक काल 

इतिहास का वह काल जिसमें लिखित साक्ष्य तो मिलते हैं लेकिन आज तक उन्हें पढ़ा नहीं गया है
  • सिंधु सभ्यता  (2500BC - 1750BC)
  • वैदिक सभ्यता  (1500BC - 600BC)
  • कांस्य युग 
ऐतिहासिक काल 

इतिहास का वह कालखंड जिसमें पढ़ने के लिए लिखित साक्ष्य उपलब्ध है उन्हें अच्छी तरीके से पढ़ा जा सकता है छठी शताब्दी महाजनपदों के उदय से शुरू होकर के आज तक ऐतिहासिक काल में रख दिया गया है
  • इस युग को भी तीन उपभाग में बांटा गया है. 
(i). प्राचीन काल (600BC - 712AD) : 
  • वेद, उपवेद, वेदांग, ब्राह्मण ग्रंथ
  • उपनिषद, पुराण, अन्य साहित्य
  • जैन, बौद्ध, शैव, इस्लाम धर्म,
  • महाजनपद काल ,मगध साम्राज्य, मौर्य वंश, 
  • चेदी वंश, शुंग वंश, कण्व वंश, सातवाहन राजवंश, भारत पर विदेशी आक्रमण, 
  • गुप्त साम्राज्य, वाकाटक राजवंश, वर्धन वंश, दक्षिण भारत इतिहास संगम युग,
(ii). मध्यकाल (712AD - 1707AD) :
  • अरब आक्रमण, तुर्क आक्रमण,
  • महमूद गज़नी, मुहम्मद गौरी, सल्तनत काल
  • विजयनगर साम्राज्य,बहमनी राज्य,
  • स्वतंत्र प्रान्तीय राज्य,सूफी आंन्दोलन,
  • भक्ति आन्दोलन,मुगल साम्राज्य,
  • मराठों का उन्कर्ष, प्रशासनिक फरमान
(iii). आधुनिक काल (1707AD - अब तक ) :
  • उत्तर कालीन मुगल सम्राट, विदेशी शक्तियों का आगमन
  • अंग्रजी शासन के महत्वपूर्ण तथ्य, 1857 की क्रांति,
  • आजादी के लिए संघर्ष, प्रमुख आन्दोलन,
  • प्रमुख उपाधियां, निजी पत्र, समाचार पत्र,पत्रिकाएँ,आदि

No comments:

Post a Comment