जीवधारियों का वर्गीकरण
(Classification of Organisms)
अरस्तू (Aristotle):
इन्हें जीव विज्ञान का पिता भी कहा जाता है। इन्होंने जीवों को दो समूहों में बाँटा - जन्तु समूह एवं वनस्पति समूह।
कैरोलस लीनियस (Carolus Linnaeus):
इन्हें 'आधुनिक वर्गीकरण का पिता' (Father of Modern Taxonomy) कहा जाता है। इन्होंने अपनी पुस्तक 'Systema Naturae' में जीवों को दो जगतों पादप और जन्तु में विभाजित किया।
आर. एच. व्हिटकर (R.H. Whittaker):
1969 में इन्होंने 'पाँच-जगत वर्गीकरण' (Five-Kingdom Classification) प्रणाली दी।
| जगत | मुख्य विशेषताएँ | उदाहरण |
|---|---|---|
| 1. मोनेरा | सभी प्रोकेरियोटिक जीव (अविकसित कोशिका)। | जीवाणु (Bacteria), सायनोबैक्टीरिया। |
| 2. प्रोटिस्टा | एककोशकीय यूकेरियोटिक जीव। युग्लीना (पादप और जन्तु के बीच की कड़ी) इसी में है। | प्रोटोजोआ, अमीबा, युग्लीना। |
| 3. पादप | रंगीन, बहुकोशकीय, प्रकाश-संश्लेषी (Autotrophic)। | शैवाल, मॉस, पुष्पीय पौधे। |
| 4. कवक | यूकेरियोटिक, परपोषित। इनकी कोशिका भित्ति काइटिन (Chitin) की बनी होती है। | मशरूम, खमीर (Yeast)। |
| 5. जन्तु | बहुकोशकीय, उपभोक्ता (Holozoic)। इन्हें मेटाजोआ भी कहते हैं। | हाइड्रा, मछली, सरीसृप, मनुष्य। |
द्वि-नाम पद्धति (Binomial Nomenclature) :
प्रवर्तक: कैरोलस लीनियस (1753 ई.)। इसके अनुसार प्रत्येक जीव के दो नाम होते हैं:
- पहला शब्द: वंश नाम (Generic name) - जैसे Homo
- दूसरा शब्द: जाति नाम (Species name) - जैसे Sapiens
महत्वपूर्ण वैज्ञानिक नाम :
| जीवधारी | वैज्ञानिक नाम |
|---|---|
| कुत्ता (Dog) | Canis familiaris |
| मेंढक (Frog) | Rana tigrina |
| मनुष्य (Man) | Homo sapiens |
| गाय (Cow) | Bos indicus |
| बिल्ली (Cat) | lis domestica |
| सरसों (Mustard) | Brassica campestris |
| मटर (Pea) | Pisum sativum |
| गेहूँ (Wheat) | Triticum aestivum |
| धान (Rice) | Oryza sativa |
| आम (Mango) | Mangifera indica |
Exam-Oriented :
- वर्गीकरण की आधारभूत इकाई (Basic Unit) 'जाति' (Species) है।
- युग्लीना (Euglena): इसे 'हरा प्रोटोजोआ' भी कहते हैं क्योंकि इसमें क्लोरोफिल पाया जाता है।
- कवक की कोशिका भित्ति: यह सवाल बार-बार आता है कि कवक की सेल वॉल किसकी बनी होती है— उत्तर: काइटिन।
- टैक्सोनॉमी का क्रम: (Kingdom > Phylum >Class > Order > Family >Genus > Species)।
No comments:
Post a Comment