मुग़ल साम्राज्य (1526–1556)
1. बाबर (1526–1530)
- वास्तविक नाम - ज़हीरुद्दीन मुहम्मद बाबर
- वंश - तैमूरी (मंगोल–तुर्क )
- भारत में मुग़ल साम्राज्य की स्थापना की।
- मृत्यु कहाँ हुई? - आगरा (1530)
प्रमुख युद्ध
- प्रथम पानीपत का युद्ध (1526) काबुल के तैमूरी शासक ज़हीर उद्दीन मोहम्मद बाबर और दिल्ली सल्तनत के अंतिम सुल्तान इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया था। इब्राहिम लोदी को हराकर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी।
- खानवा का युद्ध (1527): राणा सांगा पर विजय
- चंदेरी का युद्ध (1528)
- घाघरा का युद्ध (1529)
महत्वपूर्ण तथ्य
- बाबर की आत्मकथा - तुज़ुक-ए-बाबरी ( बाबरनामा ) जो तुर्की भाषा में लिखी गई थी।
2. हुमायूँ (1530–1556)
- बाबर का पुत्र
- मृत्यु - पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर
- हुमायूँ का मकबरा कहाँ है? - दिल्ली
- 'हुमायूँनामा' की रचना किसने की? - गुलबदन बेगम
- दीनपनाह' नगर की स्थापना की।
प्रमुख घटनाएँ
- चौसा का युद्ध (1539): इसमें शेरशाह ने हुमायूँ को पहली बार निर्णायक रूप से हराया।
- कन्नौज का युद्ध (1540): इस युद्ध में हार के बाद हुमायूँ को दिल्ली और आगरा छोड़कर निर्वासित होना पड़ा।
- 1555 (सरहिंद का युद्ध) में 15 वर्ष बाद ईरान के शासक की मदद से भारत में पुनः सत्ता हासिल की।
3. अकबर ( महान ) (1556–1605)
- संरक्षक - बैरम ख़ाँ
- जन्म कहाँ हुआ - अमरकोट (सिंध)
- मकबरा कहाँ है? - सिकंदरा (आगरा)
- राज्यारोहण की आयु: 13 वर्ष (कलानौर में )
- राजधानी बनाया - फतेहपुर सीकरी और यहाँ बुलंद दरवाजा बनवाया।
प्रमुख युद्ध
- द्वितीय पानीपत युद्ध (1556): उत्तर भारत के हिंदू शासक सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (लोकप्रिय नाम- हेमू ) और अकबर की सेना के बीच पानीपत के मैदान में लड़ा गया था। विजय - अकबर
- हल्दीघाटी का युद्ध: 1576 में अकबर (मान सिंह) और महाराणा प्रताप के बीच लड़ा गया।
प्रशासनिक व्यवस्था
- मनसबदारी - मनसबदारी प्रणाली (अरबी शब्द) का अर्थ पद या रैंक है, अकबर द्वारा शुरू की गई एक प्रमुख सैन्य और प्रशासनिक व्यवस्था थी।
- ज़ब्ती प्रणाली (राजस्व ) और सूबेदारी व्यवस्था अकबर द्वारा शुरू की गई।
धार्मिक नीति
- सुलह-ए-कुल (सार्वभौमिक सहिष्णुता)
- दीन-ए-इलाही (1582) - अर्थ है "पूर्ण शांति" या "सभी के साथ शांति"
नवरत्न
- अबुल फ़ज़ल, फ़ैज़ी, तानसेन, बीरबल आदि
- अकबर के दरबार में प्रसिद्ध संगीतकार कौन थे? - तानसेन
- अकबरनामा या आईन-ए-अकबरी के लेखक कौन हैं? - अबुल फजल
- इबादतखाना' (पूजा गृह) का निर्माण कहाँ करवाया? - फतेहपुर सीकरी
- अकबर ने जजिया कर कब समाप्त किया? - 1564
- अकबर के राजस्व मंत्री कौन थे? - राजा टोडरमल
4. जहाँगीर (1605–1627)
- वास्तविक बचपन का नाम -सलीम
- पत्नी: नूरजहाँ
विशेष
- न्याय की जंजीर (ज़ंजीर-ए-अदल ) जिसे कोई भी नागरिक सीधा सम्राट से न्याय मांगने के लिए खींच सकता था।
- चित्रकला का विकास किया
- जहांगीर के शासनकाल में पुर्तगालियों द्वारा तंबाकू भारत लाया गया था।
- जहांगीरी महल : यह आगरा के किले के भीतर स्थित है।
5. शाहजहाँ (1628–1658)
प्रमुख निर्माण
- आगरा ताजमहल निर्माण पत्नी मुमताज़ महल की याद में 1632 ईस्वी में शुरू होकर लगभग 1648 ईस्वी में पूर्ण हुआ। ताजमहल का मुख्य वास्तुकार (नक्शा बनाने वाला) फारस (ईरान) के उस्ताद अहमद लाहौरी थे।
- लाल किला और जामा मस्जिद का निर्माण शाहजहाँ ने दिल्ली में करवाया।
- मयूर सिंहासन (तख्त-ए-ताऊस) बनवाया।
- स्थापत्य कला का स्वर्णकाल: शाहजहाँ के शासनकाल को वास्तुकला का स्वर्ण युग कहते हैं।
- शाहजहाँ ने राजधानी आगरा से दिल्ली (शाहजहानाबाद) स्थानांतरित की।
6. औरंगज़ेब (1658–1707)
- वास्तविक नाम: आलमगीर
- उपाधि धारण की - 'आलमगीर' (विश्व विजेता)
- औरंगजेब की मृत्यु: 1707 में इसकी मृत्यु के बाद मुग़ल साम्राज्य का पतन शुरू हो गया। पतन के कारण - लगातार युद्ध , धार्मिक कठोरता , उत्तराधिकार संघर्ष
नीतियाँ
- जज़िया कर पुनः लागू
- दक्षिण भारत में विस्तार
- औरंगजेब को उसके सादगी भरे जीवन के कारण 'ज़िंदा पीर' कहा जाता था।
- औरंगजेब ने 9वें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर को मृत्युदंड दिया।
- औरंगजेब ने 1679 में जज़िया कर दोबारा लागू किया।
- बीजापुर और गोलकुंडा: औरंगजेब ने दक्षिण के इन राज्यों पर विजय प्राप्त की।
- औरंगजेब का छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठों के साथ लंबा संघर्ष चला।
मुग़ल प्रशासन, संस्कृति व अर्थव्यवस्था
- राजभाषा : मुग़ल साम्राज्य की आधिकारिक भाषा फारसी थी।
- सड़क-ए-आज़म: जिसे आज GT Road कहते हैं, इसका पुनरुद्धार शेरशाह सूरी ने करवाया था (मुग़ल काल के बीच)।
- मुग़ल काल में भू-राजस्व वसूली की मुख्य प्रणाली दहसाला थी।
- बाबर ने भारत में ज्यामितीय विधि से मुग़ल गार्डन ( बाग ) लगाने की परंपरा शुरू की।
- मुग़ल प्रशासन केंद्रीकृत था, जिसमें सम्राट ही सर्वोच्च न्यायाधीश और सेनापति होता था।
- अर्थव्यवस्था - कृषि आधारित - ज़मींदारी प्रथा1857 का विद्रोह: बहादुर शाह द्वितीय ने विद्रोहियों का नेतृत्व किया, जिसके बाद उन्हें रंगून भेज दिया गया।
- 1858 में ब्रिटिश शासन द्वारा औपचारिक रूप से मुग़ल साम्राज्य समाप्त कर दिया गया।
- बहादुर शाह ज़फ़र: यह भारत का अंतिम मुग़ल सम्राट था।
No comments:
Post a Comment