Showing posts with label up Exam. Show all posts
Showing posts with label up Exam. Show all posts

एक जिला एक उत्पाद (UP)

One District One Product

  • शुरूवात - 24 जनवरी 2018 उत्तर प्रदेश में
  • उद्देश्य → स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा
  • Focus → कारीगर + स्थानीय उद्योग + रोजगार
  • Target → Local to Global
  • UP ODOP → 75 जिले, प्रत्येक जिले की विशिष्ट उत्पाद पहचान
  • ब्रांड एम्बेसडर - कंगना रनौत {1 अक्टूबर 2021 से घोषित }
  • उत्तर प्रदेश का ODOP मॉडल बाद में भारत सरकार के स्तर पर भी अपनाया गया और One District One Product (ODOP) Programme को देशभर में बढ़ावा दिया गया।
    • अलीगढ़ — ताले एवं हार्डवेयर
    • अम्बेडकर नगर — वस्त्र उत्पाद
    • अयोध्या — गुड़
    • आजमगढ़ — ब्लैक पॉटरी
    • बदायूं — ज़री-ज़रदोज़ी
    • बागपत — होम फर्निशिंग
    • बलिया — बिंदी
    • बलरामपुर — दाल
    • बांदा — शजर पत्थर शिल्प
    • भदोही — कालीन
    • बिजनौर — काष्ठ कला
    • बुलंदशहर — सिरेमिक उत्पाद
    • चंदौली — काला चावल
    • चित्रकूट — लकड़ी के खिलौने
    • फतेहपुर — बेडशीट
    • फिरोजाबाद — काँच उत्पाद
    • गाजीपुर — जूट वॉल हैंगिंग
    • गोंडा — दाल
    • गोरखपुर — टेराकोटा
    • हापुड़ — होम फर्निशिंग
    • हरदोई — हैंडलूम
    • हाथरस — हींग
    • जालौन — हस्तनिर्मित कागज
    • जौनपुर — ऊनी कालीन
    • झाँसी — सॉफ्ट टॉयज
    • कन्नौज — इत्र
    • कानपुर देहात — एल्युमिनियम बर्तन
    • कानपुर नगर — चमड़ा उत्पाद
    • कासगंज — ज़री-ज़रदोज़ी
    • लखीमपुर खीरी — जनजातीय शिल्प
    • महाराजगंज — फर्नीचर
    • महोबा — गौरा पत्थर
    • मैनपुरी — तारकशी कला
    • मेरठ — खेल सामग्री
    • मुरादाबाद — धातु शिल्प
    • मुजफ्फरनगर — गुड़
    • पीलीभीत — बाँसुरी
    • प्रतापगढ़ — आँवला
    • रायबरेली — काष्ठ कला
    • सोनभद्र — कालीन
    • सीतापुर — दरी
    • सिद्धार्थनगर — काला नमक चावल
    • शाहजहाँपुर — ज़री-ज़रदोज़ी
    • शामली — लौहकला
    • श्रावस्ती — जनजातीय शिल्प
    • संभल — हॉर्न-बोन हस्तशिल्प
    • सुल्तानपुर — मूँज उत्पाद
    • उन्नाव — ज़री-ज़रदोज़ी
    • वाराणसी — बनारसी रेशम साड़ी

UP अभयारण्य / रिजर्व

1. राष्ट्रीय उद्यान
  • दुधवा राष्ट्रीय उद्यान → लखीमपुर खीरी जिले में स्थित; UP का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। यह तराई क्षेत्र में स्थित है तथा बाघ, बारहसिंगा, हाथी और तेंदुआ जैसे वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। यह दुधवा टाइगर रिजर्व का प्रमुख हिस्सा है।
2. टाइगर रिजर्व 
  • दुधवा टाइगर रिजर्व 1987→ लखीमपुर खीरी; UP का पहला टाइगर रिजर्व।
  • पीलीभीत टाइगर रिजर्व 2014→ पीलीभीत; बाघ एवं तराई जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध।
  • अमानगढ़ टाइगर रिजर्व 2022→ बिजनौर; UP का तीसरा 
  • रानीपुर टाइगर रिजर्व 2022 → चित्रकूट; UP का चौथा टाइगर रिजर्व
3. वन्यजीव अभयारण्य
  • कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य → बहराइच; घड़ियाल, मगरमच्छ, बाघ, तेंदुआ एवं गंगा डॉल्फिन के लिए प्रसिद्ध।
  • किशनपुर वन्यजीव अभयारण्य → लखीमपुर खीरी; बाघ एवं बारहसिंगा के लिए प्रसिद्ध।
  • चंद्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य → चंदौली; चंद्रप्रभा नदी और जलप्रपातों के लिए प्रसिद्ध।
  • सुहेलवा वन्यजीव अभयारण्य → बलरामपुर, श्रावस्ती एवं गोंडा क्षेत्र; तराई के वन्यजीवों के लिए महत्वपूर्ण।
  • रानीपुर वन्यजीव अभयारण्य → चित्रकूट; बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रमुख वन्यजीव क्षेत्र।
  • सामन वन्यजीव अभयारण्य → मैनपुरी; प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध।
  • समसपुर वन्यजीव अभयारण्य → रायबरेली; पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि।
  • लाख बहोसी वन्यजीव अभयारण्य → कन्नौज; प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध।
  • राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य → उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में फैला; घड़ियाल एवं गंगा डॉल्फिन के लिए प्रसिद्ध।
4. पक्षी विहार / पक्षी अभयारण्य
  • नवाबगंज पक्षी विहार → उन्नाव; प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध।
  • सूर सरोवर पक्षी विहार → आगरा; कीठम झील के आसपास स्थित।
  • समन पक्षी क्षेत्र → मैनपुरी; सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं।
  • समान पक्षी विहार → मैनपुरी; सारस क्रेन एवं प्रवासी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण।
  • समसपुर पक्षी विहार → रायबरेली; जलपक्षियों एवं प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध।
  • लाख बहोसी पक्षी विहार → कन्नौज; 
  • सांडी पक्षी विहार → हरदोई; प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण।
  • बखीरा पक्षी विहार → संत कबीर नगर; उत्तर प्रदेश की प्रमुख प्राकृतिक आर्द्रभूमियों में से एक।

प्रमुख ऐतिहासिक स्थल UP

प्राचीन एवं धार्मिक ऐतिहासिक स्थल
  • अयोध्या → प्राचीन कोशल महाजनपद की राजधानी; रामायण परंपरा से संबंधित प्रमुख नगर।
  • वाराणसी (काशी) → प्राचीन धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र; काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए प्रसिद्ध।
  • मथुरा → प्राचीन शूरसेन महाजनपद की राजधानी; कृष्ण जन्मभूमि से संबंधित।
  • कौशाम्बी → प्राचीन वत्स महाजनपद की राजधानी; बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र।
  • श्रावस्ती → प्राचीन कोशल महाजनपद का प्रमुख नगर; जेतवन विहार के लिए प्रसिद्ध।
  • संकिसा → बौद्ध परंपरा के अनुसार बुद्ध के स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण से संबंधित स्थल।
  • चित्रकूट → रामायण परंपरा से संबंधित प्रमुख स्थल; रामघाट एवं मंदाकिनी नदी प्रसिद्ध।
बौद्ध ऐतिहासिक स्थल
  • सारनाथ (वाराणसी) → बुद्ध ने प्रथम उपदेश दिया; इसे धर्मचक्र प्रवर्तन कहा जाता है।
  • कुशीनगर → भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल।
  • श्रावस्ती → बुद्ध के जीवन से संबंधित प्रमुख स्थल; जेतवन में अनेक वर्ष वर्षावास किया।
  • कौशाम्बी → बुद्ध के समय का महत्वपूर्ण नगर; वत्स महाजनपद की राजधानी।
  • संकिसा → बुद्ध के त्रायस्त्रिंश स्वर्ग से अवतरण की परंपरा से संबंधित।
गुप्तकालीन एवं प्राचीन स्थापत्य
  • देवगढ़ (ललितपुर) → प्रसिद्ध दशावतार मंदिर स्थित है; गुप्तकालीन स्थापत्य का महत्वपूर्ण उदाहरण।
  • भीतरगाँव (कानपुर देहात) → प्रसिद्ध ईंट निर्मित प्राचीन मंदिर; गुप्तकालीन स्थापत्य के लिए महत्वपूर्ण।
  • कौशाम्बी → प्राचीन नगर के पुरातात्विक अवशेषों के लिए प्रसिद्ध।
मुगलकालीन ऐतिहासिक स्थल
  • ताजमहल (आगरा) → शाहजहाँ ने मुमताज महल की स्मृति में बनवाया; 1983 में UNESCO विश्व धरोहर सूची में शामिल।
  • आगरा का किला → अकबर ने 1565 के आसपास इसका निर्माण शुरू कराया; बाद में शाहजहाँ ने कई भवन बनवाए।
  • फतेहपुर सीकरी (आगरा) → अकबर द्वारा विकसित; 1571–1585 के बीच मुगल राजधानी के रूप में महत्वपूर्ण।
  • बुलंद दरवाजा → फतेहपुर सीकरी में स्थित; अकबर ने गुजरात विजय की स्मृति में बनवाया।
  • सिकंदरा → अकबर का मकबरा स्थित है; इसका निर्माण अकबर ने शुरू कराया और जहाँगीर ने पूरा कराया।
  • इत्माद-उद-दौला का मकबरा → नूरजहाँ ने अपने पिता मिर्जा गियास बेग की स्मृति में आगरा में बनवाया; इसे “बेबी ताज” भी कहा जाता है।
अवध एवं लखनऊ के ऐतिहासिक स्थल
  • बड़ा इमामबाड़ा (लखनऊ) → आसफ-उद-दौला ने 1784 में बनवाया; इसकी भूलभुलैया प्रसिद्ध है।
  • रूमी दरवाजा (लखनऊ) → आसफ-उद-दौला के शासनकाल में निर्मित; लखनऊ की प्रसिद्ध ऐतिहासिक वास्तुकला।
  • छोटा इमामबाड़ा → अवध के नवाब मुहम्मद अली शाह द्वारा बनवाया गया।
  • लखनऊ रेजीडेंसी → 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लंबे समय तक घेराबंदी का प्रमुख केंद्र।
  • दिलकुशा कोठी → लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक भवन; 1857 के विद्रोह से भी संबंधित।
प्रमुख किले
  • झाँसी का किला → रानी लक्ष्मीबाई और 1857 के विद्रोह से विशेष रूप से संबंधित।
  • कालिंजर किला (बांदा) → चंदेल शासकों से संबंधित प्रसिद्ध ऐतिहासिक दुर्ग।
  • चुनार का किला (मिर्जापुर) → गंगा नदी के किनारे स्थित प्राचीन दुर्ग; शेरशाह सूरी से भी संबंधित।
  • रामनगर किला (वाराणसी) → काशी नरेशों से संबंधित; गंगा के किनारे स्थित ऐतिहासिक किला।
1857 की क्रांति से संबंधित स्थल
  • मेरठ → 10 मई 1857 को सैनिक विद्रोह का प्रमुख आरंभिक केंद्र।
  • कानपुर → नाना साहब के नेतृत्व में 1857 के विद्रोह का प्रमुख केंद्र।
  • लखनऊ → बेगम हजरत महल के नेतृत्व में विद्रोह का प्रमुख केंद्र।
  • झाँसी → रानी लक्ष्मीबाई के नेतृत्व में अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का प्रमुख केंद्र।
  • बरेली → खान बहादुर खान के नेतृत्व में 1857 का प्रमुख केंद्र।
  • फैजाबाद → मौलवी अहमदुल्लाह शाह के विद्रोह से संबंधित प्रमुख केंद्र।

UP सामान्य परिचय

राजकीय चिन्ह
मछली एवं तीर कमान
  • पूर्व नाम - संयुक्त प्रांत
  • राजकीय भाषा – हिंदी, ऊर्दू
  • क्षेत्रफल - 240928 वर्ग कि.मी. (7.3%)
  • उच्च न्यायालय - इलाहाबाद ( खण्डपीट - लखनऊ )
  • लोक सभा सीटें - 80 , राज्‍यसभा सीटें - 31
  • विधानसभा सीटें - 403 , विधान परिषद सीटें - 100
स्‍थापना दिवस - 
  • स्‍थापना - 24 जनवरी 1950
  • पुर्नगठन 1 नवम्बर 1956 
  • यूपी दिवस पहली बार 24 जनवरी 2018 को मनाया गया था। राज्याल रहे रामनाइक
राजधानी - 
  • पहले प्रयागराज रही।
  • 1935 से लखनऊ
उत्तर प्रदेश में प्रथम 
  • प्रथम मुख्यमंत्री - श्री गोविन्द बल्लभ पंत
  • प्रथम महिला राज्यपाल - श्रीमती सरोजनी नायडू
  • प्रथम महिला मुख्यमंत्री - श्रीमती सुचेता कृपलानी
  • प्रथम महिला विपक्ष नेता - जमुना देवी
  • प्रथम मुख्य न्यायाधीश - सर वाल्टर मॉर्गन
  • प्रथम विधानसभा अध्यक्ष - श्री पुरुषोत्तम दास टंडन
राजकीय प्रतीक 
  • राजकीय पशु - बारहसिंगा , राजकीय पक्षी - सारस
  • राजकीय फूल -पलास , राजकीय पेड -अशोक
  • राजकीय नदी - गोमती
अंक्षाशीय विस्तार / क्षेत्रफल 
  • 23°52′ उत्तरी अक्षांश से 30° 24' उत्तरी अक्षांश
  • 77°05′ पूर्वी देशान्तर से 84°38′ पूर्वी देशान्तर
  • पूर्व से पश्चिम की लम्बाई 650 कि०मी० 
  • उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 240 कि०मी० 
  • भारत में स्थान ( क्षेत्रफल में ) ? - चौंंथा स्थान
  • सबसे बड़ा जिला ( क्षेत्रफल में  )? - लखीमपुर खीरी (7680 वर्ग कि.मी.)
  • सबसे छोटा जिला (क्षेत्रफल में ) ?- हापुड़ ( 660 वर्ग कि.मी.)
सीमा :
  • नेपाल देश से UP के 07 जिले सीमा बनाते है। - महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत
  • एकमात्र जिला जो नेपाल व उत्तराखण्ड के साथ सीमा बनाता है - पीलीभीत
  • सीमा राज्य (08State+1UT) :उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश, बिहार, छत्‍तीसगढ, झारखंड, दिल्‍ली 
  1. सबसे लम्बी सीमा ?- मध्यप्रदेश
  2. सबसे छोटी सीमा ?- हिमाचल प्रदेश
  3. UP का कौन सा जिला सर्वाधिक राज्यों से सीमा बनाता है ?- सोनभद्र { (04) बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश }
अंतिम जिले बिन्दु :
  • पूर्वी - बलिया ,प0 - शामली ।  । उ0 - सहारनपुर , द0 - सोनभद्र

राज्य बिन्दु :
  • पूर्वी - बिहार , प0 - हरियाणा
  • उ0 - हिमाचल प्रदेश , द0 - छत्तीसगढ़
राज्य का विभाजन :
9 नवंबर 2000 को हुआ था। उत्तरी और पर्वतीय क्षेत्रों के 13 जिलों को अलग करके 'उत्तरांचल' (जो बाद में 1 जनवरी 2007 को उत्तराखंड कहलाया ) नया 27वां राज्य बनाया गया था।

हरियाणा & उ0प्र0 की सीमा पर बहने वाली नदी - यमुना नदी

UP सामान्य प्रशासन

 सामान्य प्रशासन 

  • जिले 75, मण्डल 18, तहसील 351, विकास खंड 826
  • नगर निगम 17 , नगर पालिका 200, नगर परिषद 517
  • क्षेत्र पंचायत 826, ग्राम पंचायत 57695, न्याय पंचायत 8135
  • सबसे बडा मण्डल - कानपुर, लखनऊ, मेरठ तीनो में 6-6 बराबर जिले आते है।
उत्तर प्रदेश में राजस्व
  • उच्चतर प्रशासनिक प्राधिकारी : राजस्व सचिव (Revenue Secretary)
  • राजस्व परिषद (Board of Revenue) राजस्व प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण विभागाध्यक्ष कार्यालय है। ( वर्ष 1831 में प्रयागराज)
  • UP राजस्व परिषद का प्रशासनिक कार्यालय - लखनऊ में है। न्यायिक कार्यालय ?- इलाहाबाद में
  • प्रशासन वरीयता क्रम (राजस्व ) : राज्यपाल > जिलाधिकारी >उप जिलाधिकारी > नायाब तहसीलदार > कानून गो >लेखपाल >अमीन
  1. UP में भू-अभिलेखों का रख-रखाव करता है?- जिलाधिकारी
  2. राज्य का सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी ?- राज्यपाल
  3. जिला का सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी ?- कलेक्टर
  4. जिला स्तर पर राजस्व एकत्र करने वाला सबसे बड़ा अधिकारी ?- जिलाधिकारी
  5. सबसे छोटा न्यायिक पद ?- नायाब तहसीलदार
  6. कलेक्टर अपने जिले की समस्त तहसीलों व ग्रामों के प्रशासन की देख रेख / सभी कार्यों पर नियंत्रण भी करता है।
  7. विकास खण्ड के लिए विकास के लिए BDO तथा गाँवों के लिए VDO होता है।
पुलिस प्रशासन - 
  • पुलिस आयोग 1860 में बना जिसके अध्यक्ष एच. एम. कोर्ट थे इस आयोग की सिफारिशों पर 22 मार्च 1861 को पुलिस अधिनियम, 1861 (अधिनियम सं. 5) पारित किया गया। पुलिस अधिनियम 1861 के तहत पुलिस की स्थापना 1863 में हुई ।
  • 8 जोन, 18 रेंज, 68 पुलिस जिले , 07 कमश्निरी में बाटा गया है।
  • पहले ब्रिटिश आईजीपी या पुलिस महानिरीक्षक - एच. एम. कोर्ट
  • स्वतंत्र भारत 1947 में यू0पी0 के पहले आईजीपी - बी.एन. लाहिडी
प्रमुख जोन में आने वाली रेंज
  • मेरठ जोन - मेरठ और सहारनपुर रेंज आता है।
  • लखनऊ जोन - लखनऊ और अयोध्या रेंज
  • वाराणसी जोन - वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर
  • प्रयागराज जोन - प्रयागरजा और चित्रकुट
  • 07 कमश्निरी क्रमशः - लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर, कानपुर और वाराणसी, गाजियाबाद , आगरा और प्रयागराज
  1. पुलिस कमिश्नर एडीजी अथवा आईजी रैंक का अधिकारी होता है।
  2. जिले पर एसपी पुलिस का प्रमुख होता है।
  3. जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) शक्ति जिलाधिकारी (DM) के पास होती है। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली वाले शहरों में पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) के पास पुलिसिंग और मजिस्ट्रेट दोनों शक्तियां होती हैं।
  4. पुलिस का मुख्यालय - सिग्रेचर बिल्डिंग लखनउ में है। , पहले इलाहाबाद में था।

उत्तर प्रदेश के मेले / उत्सव

उ. प्र. के मेले / उत्सव 
  • माघ मेला - इलाहाबाद में { जनवरी/फरवरी- गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम }
  • रथ मेला - मथुरा जिले के वृन्दावन में { चैत्र माह में - भगवान रंगनाथ के सम्मान में }
  • गौ चारण मेला - मथुरा में { यह कार्तिक माह की अष्टमी तिथि में }
  • नौचंदी मेला - मेरठ में { इस मेले में महान संत ' सैयद सालार' को श्रद्धांजलि देते हैं । }
  • शाकुंभरी मेला - सहारनपुर में { साल में दो बार नवरात्रि के दौरान }
  • खिचड़ी मेला - गोरखपुर में ( गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति को )
  • गोला गोकर्णनाथ मेला - लखीमपुर खीरी
  • रामायण मेला - चित्रकुट (बांदा)
  • नाक-कटैया मेला - वाराणसी
  • सोरो मेला- कासगंज
  • आयुर्वेद मेला महोत्सव - झांसी
  • मकनपुर मेला - बिल्लौर ( कानपुर )
  • लटठमार होली - बरसाना ( मथूरा )
  • कालिंजर मेला - बांदा
  • रामनवमी मेला - अयोध्या
  • बिठुर गंगा महोत्सव - कानपुर
  • कैलाश मेला - आगरा
  • श्रृंगीरामपुर मेला -फरूर्खाबाद
  • वैरिया घाट मेला - हरदोई
  • देवी पाटन मेला - बलरामपुर
  • सैययद सलार मेला - बहराइच
  • गोविन्द साहब मेला - अम्बेड़कर नगर
  • हरिदास जयन्ति मेला - वृंदावन मथुरा
  • परिक्रमा मेला - अयोध्या
  • वाटर स्पोर्टस फेस्टिवल - प्रयागराज
  • ढ़ाई घाट मेला - शाहजहॅापुर
  • रामबारात मेला - आगरा
  • रामनगरिया मेला - फरूर्खाबाद
  • नैमीषारण्य मेला - सीतापुर
  • सुलहकुल उत्सव - आगरा
  • सरधना उत्सव - मेरठ
  • कल्कि महोत्सव - संभल
  • कम्पिल महोत्सव - फरूर्खाबाद
  • सैफई महोत्सव - इटावा
  • गगा महोत्सव - वाराणसी
  • ददरी पशु मेला - लिया जिले में ( कार्तिक पूर्णिमा )
गोविन्द शाह का मेला - अम्बेडकरनगर
  • यह मेला मकर संक्रांति को लगता है जो 15 दिनों तक चलता है।
  • यहाँ गन्ना चढ़ाया जाता है।
  • इस मेले में मिलने वाली एक मिठाई 'सोहन हलवा' का विशेष महत्व है। 
देवा शरीफ मेला - बाराबंकी जिला
  • कार्तिक माह के दौरान
  • महान सूफी संत वारिस अली शाह की दरगाह पर आयोजित किया जाता है ।
कुम्भ मेला - हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में
  • 12 वर्षों के दौरान चार बार आयोजित
  • गंगा नदी पर हरिद्वार में, 
  • शिप्रा पर उज्जैन में, 
  • गोदावरी पर नासिक में,
  • गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर प्रयागराज में 
नैमिषारण्य का मेला - सीतापुर जिले में
  • नैमिषारण्य को 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि माना जाता है। 
  • इसे मेले को अमावस्या का मेला के नाम से जाना जाता है।
गढ़मुक्तेश्वर का मेला - हापुड़
  • हर साल कार्तिक पूर्णिमा के गंगा स्नान के साथ इस मेले की शुरुआत होती है।
  • यहाँ भी एक पशु मेले का आयोजन होता है।
  • महाभारत काल में यह हस्तिनापुर की राजधानी हुआ करता था।
  • यहाँ मुक्तेश्वर महादेव का मंदिर है।
Exam Point :
  1. सर्वाधिक मेला कहां लगता है - मथुरा में
  2. भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला लगता है। - ददरी पशु मेला

हेल्पलाईन नम्बर

हेल्पलाईन नम्बर