सामान्य प्रशासन
- जिले 75, मण्डल 18, तहसील 351, विकास खंड 826
- नगर निगम 17 , नगर पालिका 200, नगर परिषद 517
- क्षेत्र पंचायत 826, ग्राम पंचायत 57695, न्याय पंचायत 8135
- सबसे बडा मण्डल - कानपुर, लखनऊ, मेरठ तीनो में 6-6 बराबर जिले आते है।
उत्तर प्रदेश में राजस्व
- उच्चतर प्रशासनिक प्राधिकारी : राजस्व सचिव (Revenue Secretary)
- राजस्व परिषद (Board of Revenue) राजस्व प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण विभागाध्यक्ष कार्यालय है। ( वर्ष 1831 में प्रयागराज)
- UP राजस्व परिषद का प्रशासनिक कार्यालय - लखनऊ में है। न्यायिक कार्यालय ?- इलाहाबाद में
- प्रशासन वरीयता क्रम (राजस्व ) : राज्यपाल > जिलाधिकारी >उप जिलाधिकारी > नायाब तहसीलदार > कानून गो >लेखपाल >अमीन
- UP में भू-अभिलेखों का रख-रखाव करता है?- जिलाधिकारी
- राज्य का सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी ?- राज्यपाल
- जिला का सबसे बड़ा राजस्व अधिकारी ?- कलेक्टर
- जिला स्तर पर राजस्व एकत्र करने वाला सबसे बड़ा अधिकारी ?- जिलाधिकारी
- सबसे छोटा न्यायिक पद ?- नायाब तहसीलदार
- कलेक्टर अपने जिले की समस्त तहसीलों व ग्रामों के प्रशासन की देख रेख / सभी कार्यों पर नियंत्रण भी करता है।
- विकास खण्ड के लिए विकास के लिए BDO तथा गाँवों के लिए VDO होता है।
पुलिस प्रशासन -
- पुलिस आयोग 1860 में बना जिसके अध्यक्ष एच. एम. कोर्ट थे इस आयोग की सिफारिशों पर 22 मार्च 1861 को पुलिस अधिनियम, 1861 (अधिनियम सं. 5) पारित किया गया। पुलिस अधिनियम 1861 के तहत पुलिस की स्थापना 1863 में हुई ।
- 8 जोन, 18 रेंज, 68 पुलिस जिले , 07 कमश्निरी में बाटा गया है।
- पहले ब्रिटिश आईजीपी या पुलिस महानिरीक्षक - एच. एम. कोर्ट
- स्वतंत्र भारत 1947 में यू0पी0 के पहले आईजीपी - बी.एन. लाहिडी
प्रमुख जोन में आने वाली रेंज
- मेरठ जोन - मेरठ और सहारनपुर रेंज आता है।
- लखनऊ जोन - लखनऊ और अयोध्या रेंज
- वाराणसी जोन - वाराणसी, आजमगढ़, मिर्जापुर
- प्रयागराज जोन - प्रयागरजा और चित्रकुट
- 07 कमश्निरी क्रमशः - लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर, कानपुर और वाराणसी, गाजियाबाद , आगरा और प्रयागराज
- पुलिस कमिश्नर एडीजी अथवा आईजी रैंक का अधिकारी होता है।
- जिले पर एसपी पुलिस का प्रमुख होता है।
- जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यकारी मजिस्ट्रेट (Executive Magistrate) शक्ति जिलाधिकारी (DM) के पास होती है। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली वाले शहरों में पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) के पास पुलिसिंग और मजिस्ट्रेट दोनों शक्तियां होती हैं।
- पुलिस का मुख्यालय - सिग्रेचर बिल्डिंग लखनउ में है। , पहले इलाहाबाद में था।
No comments:
Post a Comment