National Institution for Transforming India
राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान
भारत में पंचवर्षीय योजना प्रणाली को 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012–17) के बाद समाप्त कर दिया गया। 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार ने Planning Commission को समाप्त कर उसके स्थान पर नई संस्था बनाने की घोषणा की। 1 जनवरी 2015 को NITI Aayog की स्थापना हुई।
- मुख्यालय : नई दिल्ली
- स्थापना : 1 जनवरी 2015
- अध्यक्ष : प्रधानमंत्री MODI
- प्रथम उपाध्यक्ष कौन थे? : अरविंद पनगढ़िया
- वर्तमान उपाध्यक्ष : डॉ. सुमन के बेरी
- प्रथम CEO : अमिताभ कांत
नीति आयोग का उद्देश्य
- यह भारत सरकार का नीति संबंधी Think Tank है।
- इसका उद्देश्य सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) को बढ़ावा देना है।
- राज्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ राष्ट्रीय विकास की रणनीति तैयार करने में सहयोग करता है।
- यह Bottom-up Approach अर्थात नीचे से ऊपर की ओर योजना-निर्माण पर जोर देता है।
- नीति आयोग ने Planning Commission का स्थान लिया।
नीति आयोग के 7 प्रमुख स्तंभ है।
- Pro-People — जन-केंद्रित
- Pro-Activity — सक्रियता
- Participation — सहभागिता
- Empowering — सशक्तीकरण
- Inclusion — समावेशन
- Equality — समानता
- Transparency — पारदर्शिता
नीति आयोग व्यवस्था - 15 साल का Vision → 7 साल की Strategy → 3 साल का Action Agenda।
यह संवैधानिक संस्था नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा गठित एक कार्यकारी संस्था (Executive Body) है।
No comments:
Post a Comment